





लायंस क्लब वसुंधरा ने वृद्ध आश्रम राजकिशोर नगर माता की कुटिया में बांटे गर्म कंबल एवं छड़ी
अपनी सेवा गतिविधियों के अंतर्गत लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने वृद्ध आश्रम माता की कुटिया में गर्म कम्बलों का वितरण किया डिस्ट्रिक्ट से प्राप्त प्रोजेक्ट के अंतर्गत वृद्ध जन सेवा को ध्यान में रखते हुए सभी बुजुर्ग महिलाओं को गर्म कंबल एवं छड़ी का वितरण किया गया इस आश्रम में वृद्ध लोगों की संख्या 24 है जिसकी जानकारी आश्रम की संचालिका नीतू दुबे से ज्ञात हुई सभी वृद्ध माताओं को आवश्यकता के अनुसार सहारे के लिए छड़ी का वितरण किया गया एवं सभी को ठंड से बचाव हेतु गर्म कंबल दिए गए जिसमें अध्यक्ष रश्मि लता मिश्रा जी, सचिव अर्चना तिवारी, मंजू तिवारी, गायत्री कश्यप मंजुला शिंदे, ने अपना सहयोग दिया़ सीता तिवारी ने अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को संपन्न कराने में अपना सहयोग दिया आश्रम की संचालिका का पुष्प गुच्छ के द्वारा वृद्ध आश्रम का सुचारू रूप से संचालन करने हेतु वसुंधरा क्लब की अध्यक्ष रश्मि लता मिश्रा जीके द्वारा सम्मान किया गया कार्यक्रम सोहाद्पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ अंत में सभी के बीच में मिठाई का वितरण किया गया
लायंस क्लब वसुंधरा के द्वारा समय-समय पर वृद्ध आश्रम में उनकी जरूरत को ध्यान में रखते हुए निरंतर सेवाएं प्रदान की जाती है









