बिलासपुर। 14 अगस्त विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आज राम मंदिर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे विधायक अमर अग्रवाल ने शहर के ऐसे परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया जिन्होंने विभाजन के समय बहुत कष्ट झेला था। आज पंजाबी समाज के जोगिंदर सिंह गंभीर सुरजीत सिंह सलूजा,नरेंद्र पाल सिंह गांधी, जगमोहन सिंह अरोड़ा को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने सम्मानित किया इनका परिवार विभाजन के समय जब भारत पाकिस्तान अलग हुआ और कुछ परिवार जो भारत में आना चाहते थे यहां तक पहुंचाने के लिए काफी उन्हें कष्ट सहना पड़ा ऐसे परिवारों को राम मंदिर में आज सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेंद्र सिंह सलूजा, डिंपल ऊबेजा, चंचल उबेजा, सुरेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश कारय समिति के सदस्य अमरजीत सिंह दुआ के अलावा काफी संख्या में पंजाबी समाज के लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *