बिलासपुर
शिरडी वाले साईं बाबा की मूल चरण पादुका के बिलासपुर आगमन पर साईं भक्तों ने शहर की सीमा लाल खदान से उस्लापुर तक तोरवा, भगतसिंह चौक, दयालबंद, गांधी चौक,जूना बिलासपुर, सिटी कोतवाली चौक, गोलबाजार,सदर बाजार,करोना चौक, पं देवकीनंदन दीक्षित चौक
तिलक नगर, मुंगेली नाका,मंगला चौक, उस्लापुर में आतिशबाज़ी एवं फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया
पं सुदेश दुबे साथी ने बताया कि अलका एवेन्यू कालोनी उस्लापुर में सुबह 9 बजे श्री साईं बाबा की मूल चरण पादुका की शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा का भी साईं भक्तों ने आत्मीय स्वागत किया
दिन भर बिलासपुर , रायपुर, अभनपुर,कांकेर, दुर्ग, राजनांदगांव,सक्ती, कोरबा के साईं बाबा के भक्त दर्शनार्थ आते रहे लगातार प्रसाद वितरण होता रहा
श्री साईं सच्चरित्र का पाठ सभी भक्तों ने क्रमवार किया
साईं बाबा की मध्यान आरती, श्री साईं लक्षार्चना आरती एवं धूप आरती भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक की
साई संध्या में पद्मश्री श्री मदन चौहान जी एवं बिलासपुर के सुप्रसिद्ध गायक पं अंचल शर्मा , ज्योति शर्मा के भजनों में भक्त झूमे
पद्मश्री मदन चौहान का सम्मान किया गया
श्री साईं बाबा की मूल चरण पादुका के साथ शिरडी से पधारे समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को स्नेह पूर्वक स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया
आयोजन समिति के दिलीप पात्रीकर के मार्गदर्शन में नीरज मेहता, राजकुमार शुक्ल शिवा मिश्र, अरविन्द बोलर, विरेन्द्र चौधरी,सुदेश दुबे साथी, संतोष गुप्ते, हर्ष मिश्र, पूर्व पार्षद रविन्द्र सिंह,पार्षद महेश चन्द्रिका पुरे बबलू मदने, रतीश श्रीवास्तव सहित भक्तों ने समस्त व्यवस्था सफलता पूर्वक किया

पं सुदेश दुबे साथी

🙏प्रकाशनार्थ 🙏

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *