संजीव पाल जिला/शहर कांग्रेस कमेटी बिलासपुर में सचिव पद पर नियुक्त

बिलासपुर

जिला/शहर कांग्रेस कमेटी बिलासपुर में समाज सेवी, युवा नेता संजीव पाल (संजू पाल) सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होने पर उनके शुभचिंतकों एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। दिन भर उनके निवास स्थान पर शुभकामनाएं एवं बधाई देने लोगों का तांता लग रहा। नियुक्ति पर संजीव पाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुझ पर विश्वास भरोसा व्यक्त किया है मैं पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ताओं को लेकर चलूंगा, उनके सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा एवं कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने हमेशा समर्पित रहूंगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *