संस्कृति संगम सेवा समिति द्वारा सावन उत्सव धूमधाम से मनाया गया
70 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग, Rampwalk और खेलों में दिखा उत्साह

संस्कृति संगम सेवा समिति के तत्वावधान में आज “सावन उत्सव” का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। समिति की अध्यक्ष सुनैना नायर और सचिव श्वेता पटेल के नेतृत्व में कार्यक्रम बहुत ही सफल रहाl कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाना और रोज़मर्रा के तनाव से उन्हें मनोरंजन के माध्यम से तरोताज़ा करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य निर्णायक श्रीमती पिंकी हेड़ाऊ (इंटरनेशनल सर्टिफाइड नेल एंड मेकअप आर्टिस्ट) के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुनैना नायर और श्रीमती श्वेता पटेल ने संयुक्त रूप से किया। भक्तिमय माहौल बनाने के लिए श्रीमती सुनैना नायर द्वारा सुंदर भजन प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सभी महिलाओं ने सराहा।

उत्सव की सबसे आकर्षक कड़ी महिलाओं के लिए आयोजित Rampwalk रही। मंच पर आकर महिलाओं ने आत्मविश्वास के साथ walk किया। इसके साथ ही सावन से जुड़े विभिन्न पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सावन सुंदरी प्रतियोगिता के परिणाम:
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी महिलाओं में से तीन “सावन सुंदरियों” का चयन किया गया।
प्रथम स्थान – रमा सोनी
द्वितीय स्थान – अतौशी पैरा
तृतीय स्थान – किरण तिवारी
विजेताओं को क्राउन, ट्रॉफी और सैश के साथ सम्मानित किया गया।
खेल प्रतियोगिताओं की विजेता इस प्रकार रही सोमप्रभा दिव्य, शीतला चंद्राकर, प्रियंका उपाध्याय, किरण तिवारी, अल्का सिंह, तृप्ति कुर्रे, ज्योति द्विवेदी,संपदा सोनी, मिनाती ढाश, विशाखा रामटेके, पिंकी गुप्ता, सैसमिता गौड़ा, अल्का शिवहरे, पिंकी कश्यप, अन्नपर्णा ध्रुव। विजेता शालू मिश्रा रहीl सभी विजेताओं को भी समिति की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि संस्कृति संगम सेवा समिति महिलाओं को सशक्त बनाने और हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए समय-समय पर ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करती रहती है।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष और सचिव ने सभी प्रतिभागी महिलाओं का आभार व्यक्त किया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *