






सेवा, समर्पण और नेतृत्व की मिसाल बना लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा, क्लब एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित
बिलासपुर।
समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों का नया अध्याय लिखते हुए लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने वर्ष 2025-26 में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजय अग्रवाल जी के कार्यकाल में ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिन पर पूरे बिलासपुर को गर्व है। रायपुर में 25 एवं 26 जुलाई को आयोजित सत्र 2026 /27 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ आदरणीय रिपू दमन पुसरी जी की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रथम कैबिनेट बैठक में क्लब को वर्षभर संचालित सर्वाधिक एवं उत्कृष्ट सेवा गतिविधियों के लिए प्रतिष्ठित क्लब एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान क्लब की निस्वार्थ सेवा, सामाजिक प्रतिबद्धता और टीम भावना का प्रतीक माना जा रहा है।
इस दो दिवसीय आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से लायंस क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी, समाजसेवी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। समारोह का उद्देश्य सेवा कार्यों को नई दिशा देना, क्लबों के बीच समन्वय बढ़ाना तथा सदस्यों को समाजहित में और अधिक सक्रिय होकर कार्य करने के लिए प्रेरित करना था।
क्लब की अध्यक्ष रश्मिलता मिश्रा को उनके कुशल नेतृत्व, सक्रिय कार्यशैली एवं उत्कृष्ट सेवा गतिविधियों के लिए डिस्ट्रिक्ट तथा मल्टीपल स्तर पर सम्मानित किया गया। वहीं सचिव अर्चना तिवारी को उत्कृष्ट सेवा रिपोर्टिंग एवं संगठनात्मक दक्षता के लिए सर्वश्रेष्ठ सचिव का सम्मान प्राप्त हुआ। दोनों पदाधिकारियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए चांदी के सिक्कों से भी पुसरी जी के द्वारा सम्मानित किया गया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में क्लब की पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कोषाध्यक्ष विनीता मिश्रा पीएमजेएफ अध्यक्ष संजना मिश्रा, पीएमजेएफ शारदा कश्यप सचिव मंजू मिश्रा सलमा बेगम सभी ने रायपुर कैबिनेट में उपस्थित होकर इस सम्मान को प्राप्त करने में अपनी सहभागिता दिखाई क्लब के सभी सदस्यों ने सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई। विशेष रूप से क्लब की डायरेक्टर सलमा बेगम चांदनी सक्सेना शोभा त्रिपाठी सुधा परिहार हंसा सेलारका उषा मुदलियार प्रथम उपाध्यक्ष मंगला देवरस मंगला कदम, मंजुला शिंदे किरण बाजपेई कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप मंजू तिवारी सावित्री जायसवाल अंबुज पांडे अणिमा मिश्रा रेखा गुल्ला ने पूरे वर्ष विभिन्न सामाजिक अभियानों के सफल संचालन, सदस्य समन्वय और जनसेवा गतिविधियों में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उनकी सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और सेवा के प्रति समर्पण की समारोह में विशेष सराहना की गई। क्लब के सदस्यों का मानना है कि उनकी ऊर्जा और सकारात्मक सोच ने वसुंधरा क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
वर्षभर क्लब ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, रक्तदान, नेत्र जांच, पर्यावरण संरक्षण अभियान, पौधरोपण, शिक्षा सहयोग, महिला सशक्तिकरण, दिव्यांगजन सहायता, चैरिटी शो सांस्कृतिक कार्यक्रम जरूरतमंद परिवारों को सहयोग तथा अन्य अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से हजारों लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया। क्लब का मूल मंत्र “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और मुस्कान ही सबसे बड़ा पुरस्कार” प्रत्येक गतिविधि में साकार होता दिखाई दिया।
समारोह में पास्ट इंटरनेशनल प्रेसिडेंट लायन ए. पी. सिंह जी द्वारा भव्य तरीके से डिस्ट्रिक्ट के सभी पदाधिकारी का शपथ ग्रहणकरवाया गया डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ रिपु दमन पूसरी जी सहित अनेक वरिष्ठ लायंस पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने सेवा, समर्पण और मानवता को लायनवाद की सबसे बड़ी पहचान बताते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी, जोन चेयरपर्सन रश्मिलता मिश्रा, डायरेक्टर सलमा बेगम, पीएमजेएफ शारदा कश्यप अध्यक्ष संजना मिश्रा सचिव मंजू मिश्रा तथा अन्य पदाधिकारी एक मंच पर उपस्थित रहे। सभी ने इस सम्मान को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का सम्मान बताते हुए भविष्य में और अधिक व्यापक स्तर पर सेवा कार्य करने का संकल्प लिया।
लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा की यह सफलता केवल एक संस्था की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे बिलासपुर के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि जब सेवा निस्वार्थ भावना से की जाती है, तो समाज का विश्वास और सम्मान स्वयं साथ जुड़ जाता है।
“जहाँ सेवा है, वहीं सफलता है; जहाँ मानवता है, वहीं सच्ची पहचान है।” इसी संदेश के साथ लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।





