






चर्च के 55 बच्चों को ” क्रिसमस ट्री ” का ईनाम वितरण
——————————————————+——————–
चर्च आॉफ ख्राईष्ट सी एम डी चौक स्थित चर्च में निर्वाचित प्राचीन पक्ष / समिति के 55 बच्चों को, जो 10 वर्ष से छोटे हैं, उन्हें सुंदर आकर्षक क्रिसमस गिफ्ट , क्रिसमस ट्री के रूप में उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। क्रिसमस के पावन पवित्र महीने में नगर के सभी चर्चो में एक से बढ़कर एक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ।
रविवार आराधना का संचालन बोल्डी कुमार , बाइबल पठन रेणुका अब्राहम, द्वारा प्रार्थना मंजू निशा तृप्ति बाग , ज्योति वालेस , द्वारा की गई । जवान सभा , महिला सभा , और मेंस फेलोशिप द्वारा क्रिसमस पर आधारित , यीशु के जन्म का गीत ” शोर दुनिया में ये हो गया , आज पैदा मसीह हो गया” ।” देखो पूरब में चमका एक तारा,जन्मा है यीशु हमारा ” आदि गीतों की प्रस्तुती दी गई । आराधना संदेश प्रीति वालेस ने दिया।
सभी बच्चे क्रिसमस ट्री उपहार पाकर आनंदित और मगन हुऎ , उनके चेहरे पर मुस्कान देखते ही बनता था ।क्रिसमस उपहार का त्योहार है । अनेकों माध्यम से बच्चों को गिफ्ट दिये जाते हैं, कि उनका उत्साह बना रहे । सभी प्रशन्नचित और आनंदित रहे । सभी बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए , बुद्धि ज्ञान और समझ के लिए, अच्छे डील डौल के लिए , पास्टर सुदेश पॉल ने प्रार्थना की, कि सभी के जीवन में खुशहाली बनी रहे।
इन बच्चों की उपस्थिति रही , श्रेजल दास , नीति बाग, निशांत दास ,एडम लुईस, जोर्डन जेम्स , एलिस दास , विनीत पॉल , आयुष मार्टिन , शैरेन वालेस , आरूषी एलिया , एलीना वालेस, नहेमिय्याह हजारिया, आदी विलियम , एलेक्स मसीह, अनाया मसीह , आदि । अंत में डांस, ड्रामा , एक्शन सांग , बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया ।
21-12-2025 पास्टर सुदेश पॉल







