बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। यह सूची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जनाब मखमूर इक़बाल खान द्वारा जारी की गई।

जारी सूची के अनुसार संगठनात्मक विस्तार के तहत बिलासपुर जिले को दो भागों — बिलासपुर शहर एवं बिलासपुर ग्रामीण — में विभाजित किया गया है। बिलासपुर शहर से मोहम्मद हनीफ को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं बिलासपुर ग्रामीण से मुशरफ खान को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मुशरफ खान बेलतरा विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार के वर्तमान विधायक सुशांत शुक्ल के कट्टर समर्थक के रूप में पहचाने जाते हैं। वे पिछले लगभग 15 वर्षों से संगठन के निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में लगातार सेवा दे रहे हैं।

अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में करते हुए मुशरफ खान ने कई वर्षों तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में सदस्य के रूप में कार्य किया और संगठन को मजबूती प्रदान की। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें बेलतरा शहरी मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सक्रिय रहकर संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ किया और अल्पसंख्यक मोर्चा को मजबूती दी। इसके पश्चात उन्हें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया। संगठन के प्रति निरंतर निष्ठा एवं वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में उन्होंने लोकसभा, विधानसभा एवं नगरीय निकाय चुनावों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया, जिससे भाजपा को उल्लेखनीय सफलता मिली। उनकी इसी लगन, कर्मठता और समर्पण का परिणाम है कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जिलाध्यक्ष जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी है। बताया जा रहा है कि विधायक सुशांत शुक्ल की अनुशंसा एवं मुशरफ खान की निरंतर सक्रियता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया।

मुशरफ खान की नियुक्ति से अल्पसंख्यक मोर्चा सहित भाजपा, युवा मोर्चा एवं पार्टी के सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों में खुशी का माहौल है। अपने सरल स्वभाव, कुशल व्यवहार और सुख-दुख में साथ खड़े रहने की भावना के कारण उन्हें सभी वर्गों का व्यापक समर्थन प्राप्त है। युवा और समर्पित चेहरे के रूप में पहचान बना चुके मुशरफ खान की नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed