
झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ भाजपा के कोषाध्यक्ष बने डब्बू राव
भारतीय जनता पार्टी शहर के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने अपनी नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुंदर सिंह ने पार्टी नेताओं के मार्गदर्शन व अनुशंसा पर जिला पदाधिकारी एवं कार्य समिति सदस्यों के नाम की सूची जारी की है प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह और बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह की अनुशंसा पर एवं बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल के दिशा निर्देश पर रेलवे क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता डब्बू राव को जिला शहर कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की है

