बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा की वर्तमान में महंगाई के मार से हर एक व्यक्ति बदहाल और परेशान है ।वर्तमान में वाणिज्यिक सिलेंडर के 993 और 5 किलो वाला छोटे सिलेंडर के दाम 261 रुपए सरकार के द्वारा बढ़ाए जाने की निंदा करते हुए । छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि आज महंगाई के कारण हर घर का बजट बिगड़ा हुआ है। घर को चलाने वाली माता बहने दुखी वह परेशान है। चाहे गैस की बात हो चाहे तेल की बात हो चाहे अन्य खाद्य समग्र की बात हो लगातार सरकार के दर बढ़ाई जाने से आमजन मानस का बजट बिगड़ गया है। चुनाव पूर्व भाषण में महंगाई खत्म करने का वादा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया था। तो उसको निभाना चाहिए। यदि महंगाई पर कंट्रोल सरकार द्वारा नहीं किया जा सकता है। तो यैसी सरकार को पद में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed