बी एम एस ने किया गेट मीटिंग
कोयला कर्मियों के 12 वें वेतन समझौता की मांग
भारतीय मजदूर संघ ने एस ई सी एल मुख्यालय बिलासपुर के समक्ष गेट मीटिंग करते हुए कोयला उद्योग में शीघ्र ही 12 वें वेतन आयोग का गठन करने की मांग को लेकर जनजागरण अभियान के अंतर्गत गेट मीटिंग का आयोजन किया।ज्ञात हो कि 30 जून से कोयला क्षेत्र में ग्यारहवें वेतन समझौते की अवधि समाप्त हो रही है लेकिन अभी तक 12 वें वेतन समझौता के लिए कमेटी का गठन ही नहीं हुआ है, जिससे लाखों श्रमिकों का हित जुड़ा हुआ है। भारतीय मजदूर संघ ने इस संबंध में 25 से 30 जून तक संपूर्ण कोयला उद्योग में श्रमिकों के बीच जनजागरण अभियान के तहत गेट मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। आज एस ई सी एल मुख्यालय बिलासपुर के समक्ष हुए प्रदर्शन कार्यक्रम में भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के अखिल भारतीय महामंत्री श्री सुरजीत सिंह, उपाध्यक्ष श्री टिकेश्वर सिंह राठौर, भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर,एस ई सी एल कल्याण बोर्ड सदस्य श्री महेन्द्रपाल सिंह , सुरक्षा समिति सदस्य श्री संजय सिंह, भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन बिलासपुर के अध्यक्ष श्री रामनारायण साहू,महामंत्री श्री रमेश गुरुद्वान सहित सभी एरिया पदाधिकारियों के साथ मुख्यालय शाखा के अध्यक्ष गौरव सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष श्री अजय सिंह बनाफर सहित अनेक ठेका श्रमिकों और स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हुए। भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के अखिल भारतीय महामंत्री श्री सुरजीत सिंह ने बताया है कि कोयला श्रमिकों के वेतन समझौते में देरी को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *