आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को भारतीय मजदूर संघ के मध्य क्षेत्र प्रभारी सी वी राजेश जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल माननीय विष्णु देव साय मुख्य मंत्री महोदय से मुलाकात कर प्रदेश के तीन लाख कर्मचारियों अधिकारियों की समस्याओं को लेकर गंभीरता से चर्चा कर निर्णय लेने का अनुरोध किया मुख्य मंत्री महोदय ने सभी विभागों से बिंदुवार मांगपत्र प्रेषित करने को कहा और सकारात्मक चर्चा कर निर्णय लेने का भरोसा दिलाया जिसमें बिजली विभाग में कार्यरत कर्मचारियों अधिकारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए मुख्य सचिव ऊर्जा से चर्चा की तिथि निर्धारित करने का निर्देश दिया साथ ही आंगन बाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओ मितनिन्न मध्यान्ह भोजन रसोइया कर्मचारी निर्माणी मजदूरों के संबंध में अटेस्टेड करने के लिए केंद्रीय कर्मचारी संगठनों को पुन: शक्ति प्रदान करने, स्वायत्तशासी नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारी सुरक्षा कर्मियों अग्निशमन कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने तथा संविदा कर्मचारियों को नियमित करने एव अन्य कर्मचारियों की मुख्य मांगों की सूची प्रेषित करने एव भारतीय मजदूर संघ के साथ बैठक कर समाधान का आश्वासन दिया सी वी राजेश जी के साथ राधेश्याम जायसवाल राष्ट्रीय मंत्री भारतीय मजदूर संघ,दिनेश पांडेय अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भारतीय मजदूर संघ एवं नान कोल सहप्रभारी , शंखध्वनि सिंह महामंत्री भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed