








लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने क्लब प्रोजेक्ट बालिका सम्मान के अंतर्गत की सेवा गतिविधि
लायंस क्लब इंटरनेशनल संस्था बिलासपुर वसुंधरा ने अपने क्लब प्रोजेक्ट बालिका सम्मान के अंतर्गत बालिकाओं को छतरी वितरण का प्रोग्राम रखा यह प्रोग्राम बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्र में रखा गया जिसमें 24 बच्चियों को छतरी का वितरण किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष संजना मिश्रा जी ने, कार्यक्रम का आयोजन रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी ने किया एवं संचालन सचिव मंजू मिश्रा जी का रहा,क्योंकि इस बारिश के मौसम में ग्रामीण क्षेत्र में बच्चे बिना रेनकोट के और साधन के अभाव में पानी में भीगते हुए अपने दिनचर्या को बिताते हैं इन्हें सबको ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्र में जाकर लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा परिवार ने छतरी का वितरण किया जिसमें रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी जोन चेयरपर्सन रश्मि लता मिश्रा जी प्रथम उपाध्यक्ष मंगला देवरस जी,उषा मुदलियार , मंगला कदम, सावित्री जायसवाल,मंजुला शिंदे ने अपना सहयोग दिया उपस्थित सदस्यों में सुधा परिहार, विनीता मिश्रा सलमा बेगम, मंजू तिवारी सीता तिवारी ने कार्यक्रम को सफल बनायाक्योंकि वसुंधरा क्लब का क्लब प्रोजेक्ट बालिका सम्मान है इसलिए अपने कार्यभार के पूरे वर्ष हर क्षेत्र में जाकर लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा बच्चों को खाने पीने स्टेशनरी कपड़े शिक्षण सामग्री एवं अन्य रोजमर्रा की जरूरत की चीजों का वितरण करती रहती है जिसमें क्लब के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहता है क्योंकि क्लब का प्रोजेक्ट बालिका सम्मान है इसलिए क्लब के अन्य सदस्यों में शोभा त्रिपाठी जी ,हंसा सेलारका, शोभा चाहिल ,किरण बाजपेई, शारदा कश्यप,अंबुज पांडे, सुजाता मिश्रा, अनिमा मिश्रा, सभी ने कार्यक्रम की सराहना की






