लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने स्पेशल केयर स्कूल में दी सेवाएं
अपनी सेवा गतिविधि के अंतर्गत वसुंधरा क्लब से अध्यक्ष पीएमजेएफ संजना मिश्रा जी के द्वारा स्पेशल केयर ऑटिज्म के बच्चों के बीच में अपने जन्मदिन के अवसर पर सेवा देने का निश्चय किया गया जिसके अंतर्गत एक जरूरतमंद बच्चों को ड्रेस एवं ओलंपियाड विजेता एक बच्ची को अपने क्लब प्रोजेक्ट बालिका सम्मान के अंतर्गत उपहार देकर सम्मानित किया गया उपस्थित सदस्यों में रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी, सचिव मंजू मिश्रा ,उषा मुदलियार , कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप उपाध्यक्ष मंगला कदम ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को संपन्न किया इसके साथी रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी ने वसुंधरा परिवार की ओर से यह घोषणा की कि स्पेशल केयर स्कूल जहां पर पूरी तरह से आर्टिस्टिक बच्चे अपनी फिजिकल एक्टिविटी के साथ बहुत कुछ सीखने का अभ्यास करते हैं और इन्हें आपसी प्रेम व्यवहार की बहुत आवश्यकता होती है इसमें से कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जो कि अपनी जरूरत के अभाव में उचित प्रकार से स्कूल के कार्यक्रम एवं फिजिकल गतिविधियों में भाग नहीं ले पाते जिन्हें स्कूल की तरफ से प्रोत्साहित तो किया ही जाता है इसके साथी वसुंधरा क्लब ने भी इस स्कूल को गोद लेकर उनकी हर जरूरत को पूरा करने का आश्वासन दिया जिसमें वसुंधरा परिवार के सभी सदस्यों का समय-समय पर सहयोग रहेगा स्कूल की प्रिंसिपल शिवानी विट्ठालकर ने वसुंधरा परिवार का आभार व्यक्त किया

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *