लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने किया वृक्षारोपण

डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट पर्यावरणके अंतर्गत लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने एक पेड़ एक जिंदगी एवं एक पेड़ स्वयं के नाम पर लगाकर पर्यावरण का संदेश दिया इसके अंतर्गत कोनी स्थित कमिश्नर कार्यालय में एवं कोनी पुलिस थाना में लायंस क्लब वसुंधरा ने छायादार एवं आयुर्वेदिक पौधे लगाए जिसमें आंवला करंज, अर्जुन जामुन सेमर, शीशम , नीम आदि के 30 पौधे लगाए वसुंधरा क्लब से अध्यक्ष पीएमजेएफ संजना मिश्रा, सचिव मंजू मिश्रा कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी सभी ने एक पेड़ स्वयं के नाम पर लगाकर पर्यावरण का संदेश दिया वातावरण को स्वच्छ रखने हेतु पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है इसके लिए ऐसी जगह पर वसुंधरा परिवार पौधा रोपण कर रहा है जहां पर उनका संरक्षण उचित प्रकार से हो सके इसके पूर्व भी ग्राम पोंसरा ,सोन गंगा, कॉलोनी लोखंडी, मैं पौधारोपण कर रहा है इसके अलावा स्कूल एवं कालेज परिसर में भी वृक्षारोपण की योजना बनाई गई है जोन चेयरपर्सन डॉ रश्मि लता मिश्राजी ने कार्य की सराहना की,

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *