लायंस क्लब बिलासपुर संगम “बुजुर्गो के लिए घर पहुंच स्वस्थ सेवा” लेकर पहुंचेगा द्वार


बिलासपुर : समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी लायंस क्लब बिलासपुर संगम , डिस्ट्रिक्ट 3233 सी ने ऐसे बुजुर्गों और असहायों लोगो के लिए जिनके बच्चे या तो पढ़ाई के लिए,या नौकरी के लिए उनसे दूर बड़े शहरों या विदेशों में रह रहे होते है ,उनके लिए यह एक अनूठी पहल शुरू की है, अपनी स्थाई गतिविधि के तहत लायंस क्लीनिक के रूप में क्लब अब “घर पहुंच स्वस्थ सेवा” के तहत पूरे शहर के बुजुर्गों को उनके घर पर ही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श उपलब्ध कराएगा।
क्लब अध्यक्ष लायन अश्विनी यादव ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि उम्रदराज लोग बीमार होने पर भी अस्पताल नहीं जा पाते। इसी समस्या को ध्यान में रखकर हमने यह सेवा शुरू करने का निर्णय लिया। यह सेवा सोमवार से पूरे शहर में शुरू की जा रही है।यह पूर्णतः निःशुल्क होगी ,श्याम हॉस्पिटल सीपत रोड ,सरकंडा के सहयोग से यह लायंस क्लीनिक के द्वारा
सेवा में मिलने वाली सुविधाएं:

  1. घर पर स्वास्थ्य जांच – बीपी, शुगर, ऑक्सीजन, वजन, हृदय गति
  2. डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क परामर्श
  3. सामान्य बीमारियों की निःशुल्क दवाइयां
  4. आवश्यकता पड़ने पर बड़े अस्पताल में रेफर रहेगी
    डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रिपुदमन पुसरी जी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “District 3233 C का उद्देश्य ‘We Serve’ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। बिलासपुर संगम की यह सेवा पूरे जिले के लिए प्रेरणा है।”
    सेवा का लाभ लेने के लिए शहर के किसी भी बुजुर्ग या उनके परिजन 9111128286 पर कॉल करके या व्हाट्सप करके संपर्क कर सकते हैं। क्लब की टीम उनके घर पहुंचकर सेवा देगी।
    लायंस क्लब बिलासपुर संगम के सहसचिव व प्रोजेक्ट डायरेक्टर लायन चंद्रकला पैकरा ने बताया कि अपने स्थायी सेवा , बुक बैंक के सफलतम योजना से प्रेरित होकर ,इस स्वास्थ सेवा के लिए भी ,इस सेवा कार्य को हम स्थाई सेवा गतिविधि के तहत सेवा कार्य को सफल बनाने के लिए 20 लायन साथियों और डॉक्टरों की टीम बनाई गई है। हमारा लक्ष्य साल भर में 1000 बुजुर्गों तक पहुंचना है।
    समाजसेवियों से इस सेवा में सहयोग की अपील की जाती है। निश्चित ही इस इस सेवा योजना से पूरे शहर के बुजुर्गों को फायदा मिलेगा।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *