भारतीय मजदूर संघ स्थापना दिवस पर रैली एवं आमसभा
भारतीय मजदूर संघ का सत्तरवां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश भर के सभी जिला मुख्यालयों, औद्योगिक संस्थानों और संगठन के सभी इकाइयों में रैली, गोष्ठी और आमसभा के माध्यम से भारतीय मजदूर संघ के कार्यों को बताया जाऐगा। जिला बिलासपुर में भी स्थापना दिवस समारोह को व्यापक रूप से मनाने के लिए भारतीय मजदूर संघ के राज्य कर्मचारी संघ कार्यालय में समीक्षा बैठक रखी गई है। संघ के स्थापना दिवस 23 जुलाई को शहर में विशाल रैली के साथ आमसभा किया जाऐगा जिसमें संघ के सभी अनुषंगी संगठन सम्मिलित रहेंगे। इसके अलावा शहर के प्रमुख चौक चौराहों में झंडे और बैनर लगाऐ जाऐंगे। आमसभा मे मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ मजदूर नेता श्री एस एन तिवारी जी पूर्व अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ (छ.ग.) एवं पूर्व अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल (छ.ग.) शामिल रहेंगे। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विभाग प्रमुख शंखध्वनि सिंह बनाफर, प्रदेश मंत्री श्रीमती उषा साहू, जिला मंत्री संजय तिवारी,जिला उपाध्यक्ष अविनाश चौबे, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के अखिल भारतीय महामंत्री सुरेश तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष गंगाराम साहू, राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री रमेश द्विवेदी,बिजली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संतोष शर्मा, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदकुमार कुशवाहा , महामंत्री सर्वेश तिवारी, स्ट्रीट वेंडर की प्रदेश प्रभारी श्रीमती पुष्पा वैष्णव, जयप्रकाश दूबे, ओम ठाकुर, रामानंद सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। स्थापना दिवस समारोह के प्रभारी शंखध्वनि सिंह बनाफर ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में मजदूर साथियों को शामिल होने का आह्वान किया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *