जनप्रतिनिधियों के अधिकारों की लड़ाई को लेकर लिया गया संकल्प राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के “संगठन सृजन अभियान” के तहत बिलासपुर संभाग की संभाग स्तरीय विस्तारित बैठक आज स्थानीय कांग्रेस भवन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र नेताम ने की। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी श्री अभिषेक त्रिपाठी एवं श्री विवेक अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रहे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री विजय पांडेय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैठक में बिलासपुर संभाग के सभी 8 जिलों की 25 विधानसभा क्षेत्रों से निर्वाचित जनप्रतिनिधि, कांग्रेस विचारधारा के निष्ठावान नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नेताम ने कहा कि,सर्वोदय से ही सर्वजन हिताय और सुखाय संभव है, पंचायती राज संगठन जनहित की इस लड़ाई को गांव-गांव तक ले जाएगा।”वहीं प्रदेश प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि,”ना लोकसभा, ना विधानसभा — सबसे ऊपर ग्रामसभा है, यही सच्चा लोकतंत्र है।”पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने पंचायती राज के 73वें और 74वें संविधान संशोधन की व्याख्या करते हुए शहरी एवं ग्रामीण निकायों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकार दिलाने की लड़ाई तेज़ करने की बात कही। जिला/शहर अध्यक्ष शेरू असलम ने युवाओं को गांधीवादी स्वराज की स्थापना के लिए प्रशिक्षित कर संघर्षशील नेतृत्व विकसित करने का सुझाव दिया। प्रभारी विवेक अवस्थी ने हसदेव अरण्य एवं अन्य वनाधिकार आंदोलनों में संगठन की सक्रिय भूमिका तय करने की दिशा में कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव श्री शिबली मेराज खान ने संगठन में नगर निगम व नगरीय निकाय क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आभार व्यक्त किया।

बैठक में महिला-पुरुष जिला पंचायत सदस्य, सरपंच, जनपद सदस्य, पूर्व जनपद अध्यक्ष, वार्ड पार्षद व पार्षद प्रत्याशी शामिल रहे।
प्रमुख रूप से उपस्थित जनप्रतिनिधियों में सुश्री शहज़ादी क़ुरैशी, अब्दुल खान, सीमा घ्रीतेष, ब्रह्मदेव सिंह, महतराम सिंघरौल, गौरव सिंह, संतोष ढीमर, अंकित प्रजापति, शैलेश मिश्रा, सिवेंद्र कौशिक, खुशबू वैष्णव, संदीप यादव, कलेश्वर गर्ग, अनिल कौशिक, रवि रावत, राजा रावत, सावित्री चंदन, नीरज खूँटे, अविनाश साहू, संदीप मसीह, अयाज़ खान, बालेंद्र सिंह, दीपक रजक, तरुण यादव, अब्दुल रहमान खान, गलनाज खान, विक्की शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शहर कांग्रेस प्रवक्ता श्री ऋषि पांडेय ने किया।

