छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाल ही में घोषित बोर्ड परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों की मेहनत का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। पांचवीं बोर्ड परिणामों ने जहां छात्रों के चेहरे पर खुशी लाई, वहीं विद्यालयों में भी उत्साह का माहौल रहा। इसी क्रम में देवरी खुर्द स्थित आर एन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।


विद्यालय के एक छात्र ने पांचवीं बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल कर बिल्हा ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि ने न केवल छात्र बल्कि पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस सफलता को सम्मानित करने के लिए सोमवार को स्कूल परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद लक्ष्मी यादव उपस्थित रहे। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा व्यवस्था को दर्शाता है और आने वाले समय में भी इसी तरह के परिणाम जारी रखने की अपेक्षा जताई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। अभिभावकों ने उम्मीद जताई कि विद्यालय इसी तरह बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करता रहेगा।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *