बिलासपुर में रविवार को महान प्लेबैक सिंगर एस. पी. बालासुब्रमण्यम की स्मृति में 7 स्टार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा एक भव्य संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके सदाबहार गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को संगीत और भावनाओं से सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर 7 स्टार म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर राकेश रोशन साह के मार्गदर्शन में मंच पर एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं।

कार्यक्रम में मुख्य गायक कलाकारों में राहुल निरापुरे, शिल्पा निषाद, लक्ष्मी शर्मा, M.V. शैलजा, सरोज सोनी, शिखा शर्मा, प्राची करणे, सोनिया सोनी, संजीव रॉय, दिनानाथ, M.V. रामगोपाल, आनंद गुप्ता, प्रफुल चुपसे, देवेंद्र जीवतोड़े, राकेश तिवारी, प्रमोद वैष्णव, संजय कौशिक, प्रदीप गुर्जर, अरविंद कोन्हेर, नरेश सारथी, ओमप्रकाश स्वर्णकार, मनहरण सिंह, शकील खान, सुलोचना सूरज तथा उत्तम कुमार सूरज ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ तेलुगू महासंगम के मुख्य कार्यकारिणी सदस्य यू. मुरली राव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान संगीत प्रेमियों ने देर रात तक गीत-संगीत का आनंद लिया और पूरा वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।


आयोजकों ने बताया कि 7 स्टार म्यूजिकल ग्रुप अब तक 40 से अधिक कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न महान गायकों को श्रद्धांजलि दे चुका है, साथ ही युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर भी दे रहा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed