रिपोर्ट..राकेश मिश्रा..बिलासपुर..शासकीय जमीन पर अवैध खनन की शिकायत लेकर कलेक्ट्रर से शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों ने लिखित शिकायत कर बताया कि एक रिटायर्ड एसआई गांव के करीब १०एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर ,अवैध रूप से मुरुम खनन करवा रहा है,इसके अलावा शासकीय भूमि पर किसानों के आने जाने के रास्तो को अवैध बेरियर लगा कर बंद कर दिया है,जिससे गाँव का माहौल खराब हो रहा है ।
जिसकी शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने कलेक्टर संजय अग्रवाल से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें उन्होंने ने शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करने ,अवैध मुरुम खनन को रोकने की गुहार लगाई है । ग्राम सफारीभाठा पीड़ित ग्रामीणों ने बताया है कि ग्राम पैजानिया निवासी जितेन्द्र लहरे पिता नारायण लहरे रिटायर्ड एसआई है,जो पिछले 2-3वर्षों से करीब 10एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा कर लिया है और अवैध मुरुम खनन कर रहा है,जिससे 10-12 फीट गड्ढा हो गया है प्रतिदिन मुरुम के लिए दिन रात हाईवा जैसे भारी वाहनों का गांव के रोड से आनजाना होता है,जिससे गांव के रोड की स्थिति खराब हो गई है

इसके अलावा सफरीभांठा से विजयपुर जाने वाले धरसा रोड पर अवैध रूप से क़ब्ज़ा कर रोक दिया गया है जिससे ग्रामीणों का आवागमन का रास्ता अवरुद्ध हो गया है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है ।इसके अलावा अवैध रूप से क़ब्ज़ा किए गए जमीन पर दो मंजिला मकान निर्माण कार्य करा लिया गया है, जिससे जल्द मुक्त कराने की ग्रामीणों ने गुहार लगाई है।

