16 जून 26 को 12 से ढाई बजे तक जेडी शिक्षा आर पी आदित्य के मनमानी के विरोध में जेडी शिक्षा कार्यालय तारबाहर के सामने मैदान में धरना प्रदर्शन होगा।
किसान मजदूर छात्र शिक्षक बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष एवं छग कर्मचारी संघ पूर्व जिलाध्यक्ष शिक्षक एवं सामाजिक चिंतक श्याम मूरत कौशिक ने जेडी शिक्षा विभाग बिलासपुर श्री आर पी आदित्य को 26 मई को संदर्भित पत्र में एक वर्ष पुराने मामले जिसमें पूर्व डीईओ अनिल तिवारी एवं सहायक संचालक मुकेश मिश्रा के खिलाफ जांच एवं कार्यवाही युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी की जांच, शिक्षकों एवं सेवा निवृत शिक्षकों को प्रताड़ित करने पर रोक तथा इस 12 वी परीक्षा का रिजल्ट खराब आने पर कार्यवाही 31 मई तक नहीं होने पर 16 जून 26 को धरना प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी दिया गया था। लेकिन जेडी शिक्षा द्वारा कोई कार्यवाही नही किया गया उल्टा भेंट कर निवेदन करने पर बोला गया जाओ मेरी ऊपर शिकायत करो या धरना प्रदर्शन करो। जाओ beo deo के पास या डायरेक्टर के पास जो करना है करो मैं कोई कार्यवाही नही कर सकता।
इसलिए संदर्भित पत्र दिनांक 26 मई 26 के अनुसार आगामी 16 जून 26 को दोपहर 12 से ढाई बजे तक जेडी शिक्षा विभाग कार्यालय बिलासपुर के सामने धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम किया जाएगा। जिसकी सूचना कलेक्टर एस पी और तारबाहर थाना को सूचनार्थ प्रेषित कर दी गई है। प्रदर्शन शांति पूर्ण ढंग से किया जाएगा ।
अतः संभागीय शिक्षा अधिकारी आर पी आदित्य की मनमानी एवं निकम्मे शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ में इस धरना प्रदर्शन कोअधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सफल बनाए।
भवदीय
शिक्षक श्याम मूरत कौशिक सामाजिक चिंतक
अध्यक्ष किसान मजदूर शिक्षक छात्र बेरोजगार महासंघ एवं पूर्व जिलाध्यक्ष छग कर्मचारी संघ जिला बिलासपुर छग 9302311852

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *