


लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने विश्व पर्यावरण दिवसमनाया
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण का संदेश देते हुए बरगद पीपल आम एलोवेरा तुलसी
नीम के पौधे अपने-अपने घरों में एवं कॉलोनी वाले वालों के साथ मिलकर गमले में रोपित किया एवं पौधों का संरक्षण किया ताकि बारिश के दिनों में किसी सुरक्षित स्थान पर यह पौधे लगाए जा सके जिससे यह छायादार एवं फलदार वृक्ष बहु उपयोगी सिद्ध हो सके जिन्हे की बारिश के मौसम में लगाने से पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण दोनों का ही महत्व होता है अध्यक्ष रश्मि लता मिश्रा जी सचिव अर्चना तिवारी संजना मिश्रा उषा मुदलियार शोभा चाहिल गायत्री कश्यप शोभा त्रिपाठी सुधा परिहार सभी ने पर्यावरण का संदेश देकर अपनें अपने क्षेत्र में पौधारोपण किया सबसे महत्वपूर्ण कार्य क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन शोभा त्रिपाठी जी ने बहुत से पौधों का संरक्षण किया जो स्वयं के द्वारा बीज बम से लगाकर पौधे बनाई जाती हैं और समय अवसर पर क्लब में वह विभिन्न संगठनों में वृक्षारोपण हेतु उनके द्वारा पौधे दिए जाते हैं यह एक बहुत ही सराहनीय कार्य है पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत इसी संदेश के साथ लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने पर्यावरण दिवस को चरितार्थ किया





