बिलासपुर के लोकप्रिय पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक  अमर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य, नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नगर पालिका निगम के जोन क्रमांक 05 के अंतर्गत एवं अन्य स्थानों पर विभिन्न सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन भारतीय जनता पार्टी के मध्य मंडल क्षेत्र द्वारा समस्त कार्यकर्ताओं एवं जनसहयोग से संपन्न किया गया।

इस अवसर पर नगर विधायक माननीय श्री अमर अग्रवाल जी, शहर की प्रथम नागरिक श्रीमती पूजा अशोक विधानी जी (महापौर), श्री विनोद सोनी जी (सभापति), श्री दीपक सिंह ठाकुर (जिला अध्यक्ष, भाजपा शहर), श्री गुलशन ऋषि जी, श्री देवेंद्र पाठक (मंडल अध्यक्ष), श्री बंधु मौर्य जी (एम.आई.सी.), श्री रंगानादम जी (जोन 05 अध्यक्ष), श्री राजेश मिश्रा मध्य मंडल संगठन प्रभारी,श्री किशोर राय (पूर्व महापौर), श्री आशीष गुप्ता (पार्षद), श्री अमित तिवारी (पार्षद), श्रीमती रीता कश्यप (पार्षद) सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रमों का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे वाल्मीकि चौक, शनिचरी बाजार, बिलासपुर में स्वच्छता अभियान के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रातः 11:00 बजे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पं. देवकीनंदन दीक्षित सभागार के बाहर वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया।

इसके उपरांत प्रातः 11:30 बजे जोन क्रमांक 05 के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में होने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में संपन्न हुआ।

इसी अवसर पर मंडल क्षेत्र में निवासरत कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का माननीय विधायक श्री अमर अग्रवाल जी द्वारा सम्मान किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं—

अर्नव शाह (पुत्र श्री नरेंद्र शाह)
पायल सोनी (पुत्री श्री सुरेश सोनी)
प्रणव नादम (पुत्र श्री रंगानादम)
अभिग्यान शर्मा (पुत्र श्री संतोष शर्मा)
ओजस्वी सोनी (पुत्री श्री राजेश सोनी)
प्रियांशु गुप्ता (पुत्र श्री एस. एल. गुप्ता)
अतुल्य कृष्ण मिश्रा (पुत्र श्री सूरज मिश्रा)
वेदांत मोहन मिश्रा (पुत्र श्री प्रकाश मिश्रा)
आयुषी शुक्ला (पुत्री श्री निक्की शुक्ला)
अछत चौधरी (पुत्र श्री शिव चौधरी)
सौम्या तिवारी (पुत्री श्री मनीष तिवारी)

माननीय विधायक जी ने मोदी जी के के 12 वर्षों के कार्यकाल की उल्लब्धियों के साथ साथ विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम को श्रीमती पूजा अशोक विधानी जी ने भी संबोधित किया तथा सभी को स्वक्षता की शपथ भी दिलवाई।

पं. देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में आयोजित कार्यक्रम का संचालन मध्य मंडल क्षेत्र के अध्यक्ष श्री देवेंद्र पाठक जी द्वारा किया गया एवं समापन उपरांत धन्यवाद प्रस्ताव नगर निगम जोन क्रमांक 05 की आयुक्त सविना अनंत महोदया द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे माननीय विधायक जी द्वारा मध्य मंडल में निवासरत विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध एवं प्रभावशाली नागरिकों से उनके निवास स्थान पर भेंट की गई तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया।

इसके उपरांत दोपहर 1:00 बजे “विकास पथ यात्रा” के अंतर्गत गांधी चौक स्थित स्टेडियम का भ्रमण किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
राजेश मिश्रा, मनीष शुक्ला, दीपक साहू, अजीत सिंह भोगल, वैभव गुप्ता, जगदीश पांडेय, गोपी ठारवानी, कमल कौशिक, प्रदीप शुक्ला, वीरेंद्र शाह, राजकुमार केवट, योगेश देवांगन, सोनम साहू, जितेंद्र सोनी, विनीत वाल्मीकि, सुनील विश्वकर्मा, बल्लू हरियाणी, योगेश बोले, दिनेश चौधरी, शुभम तिवारी, युवांश पाठक, सुमित पाठक, विष्णु देवांगन, शिव देवांगन, उमेश पांडे, राकेश सिंह ठाकुर, प्रशांत गोरे, गिरीश पांडे, जगदीश जिज्ञासी, स्वरूप केसरवानी, तेजनाथ यादव, शेखर वाजपेयी, राजीव गुप्ता, दीपक, नरेश, प्रकाश मिश्रा, निक्की शुक्ला, देवेश सोनी, प्रकाश किस्टा, दिनेश सिंह ठाकुर, गोवर्धन मोटवानी, आनंद तिवारी, अमन सोनी, सुयश देवांगन, शशांक देवांगन, तुषार मंडे, विक्की यादव, रवी मोहड, ऋषि सोनी, प्रेम रायकर, गिरीश देवांगन, विशाल साहू, शिव चौधरी, विनय निर्मलकर, बंसी निर्मलकर, कृष्ण यादव, ज्ञानेश कश्यप, शंकर कश्यप, नरेंद्र शाह, सुभाष तिवारी, श्रीमती अनीता वर्मा, शारदा कश्यप, उमा राजगीर, छाया नामदेव, रेखा निषाद, सावित्री राजगीर, अनुरागिनी कश्यप, पूजा पटेल, लक्ष्मी गुप्ता, पायल सोनी, संगीता सोनी, राधा सूर्यवंशी, विमला श्रीवास, दौना राजगीर, नीलू कुलमित्र, भारती गायकवाड़, आरती, शारदा निर्मलकर, गायत्री वर्मा, गीता वर्मा सहित समस्त वार्डवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed