*भारतीय मजदूर संघ के पर्यावरण मंच की अखिल भारतीय बैठक एन टी पी सी सीपत में संपन्न
पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य – नारायण नामदेव

सभी प्रतिनिधियों ने किया वृक्षारोपण

भारतीय मजदूर संघ के पर्यावरण मंच की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक जिला बिलासपुर के सीपत ताप विद्युत क्षेत्र के मंगल भवन में दिनांक 20 और 21 जून को संपन्न हुई। बैठक का प्रारंभ भारतीय मजदूर संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री हिरण्मय पंड्या जी, पर्यावरण मंच के अखिल भारतीय प्रभारी लक्ष्मण चंद्रा जी,सह प्रभारी श्री इनामुलहक अंसारी जी, भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर जी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।अतिथियों के सम्मान उपरांत प्रत्येक प्रतिनिधियों ने पौधारोपण किया। बैठक का संचालन पर्यावरण मंच के अखिल भारतीय प्रभारी श्री लक्ष्मण चंद्रा जी ने किया। उपरोक्त बैठक में आर एस एस छत्तीसगढ़ के सह – प्रांत प्रचारक श्री नारायण नामदेव जी ने भारतीय मजदूर संघ के इस तरह के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी चुनौती है और इसके प्रति जागरूकता प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है।प्रत्येक तिमाही में देश के विभिन्न राज्यों में इस प्रकार की बैठक आयोजित की जाती है। इस बैठक में विभिन्न प्रदेशों और उद्योगों से भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पर्यावरण मंच के राष्ट्रीय प्रभारी और भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री लक्ष्मण चंद्रा जी ने किया और भारतीय मजदूर संघ के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में विदेशी मामलों के अखिल भारतीय प्रभारी श्री हिरण्मय पंड्या जी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की दूरदृष्टि के कारण हमने अपने कार्यक्रमों में पर्यावरण मंच के माध्यम से देश भर में पर्यावरण नियमों की अवहेलना पर आवाज उठाने तथा जनजागरण के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति सजग करने का कार्यक्रम अपने कंधों पर लिया है। उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि पर्यावरण मंच का कार्य शहरों के अलावा ग्रामीण अंचलों,वन क्षेत्रों तथा पर्यटन स्थलों में विशेष रूप से बढ़ाया जाए। बैठक के दौरान छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, राजस्थान सहित विभिन्न प्रदेशों के प्रदेश संयोजकों ने अपना प्रदेश प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, पर्यावरण मंच के अखिल भारतीय सह प्रभारी श्री इनामुलहक अंसारी जी ने मंच द्वारा अब तक किए गए कार्यों का समीक्षात्मक विवरण प्रस्तुत किया। बैठक का आयोजन पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त रखा गया।तथा गोबर की बनी कलाकृतियों का भी प्रदर्शन किया गया। बैठक को सफल बनाने मे एन टी पी सी सीपत सीपत ताप विद्युत महासंघ के अध्यक्ष देवप्रताप टंडन, कार्यकारी अध्यक्ष अंकुर धर दीवान, महामंत्री सुशील सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष अविनाश चौबे, प्रीतम सिंह, संदीप शर्मा, सुशील यादव, सतीश गिरी, उमेश साहू,प्रफुल सिंह , शंकर पटेल, अर्जुन वस्त्रकार,सहित समस्त कार्यकर्ताओं , भारतीय रेल मजदूर संघ के अखिल भारतीय महामंत्री श्री संतोष पटेल, मंडल अध्यक्ष श्री राकेश साहू, मंडल उपमहामंत्री श्री नूतन वर्मा तथा उनके साथियों ने रेलवे स्टेशन में आगंतुकों का स्वागत किया।जिला भारतीय मजदूर संघ जिला बिलासपुर के समस्त कार्यकर्ताओं ने भी अपना योगदान दिया। उपरोक्त कार्यक्रम में बिलासपुर जिले में निवासरत भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री गिरिजा शंकर आचार्य एवं वंदे मातरम मित्र मंडल के प्रदेश संयोजक श्री महेन्द्र जैन जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *