
बिलासपुर। समाज सेवा के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता को निभाते हुए लायंस क्लब बिलासपुर संकल्प एवं हेल्थकेयर द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस एवं डॉक्टर दिवस के अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं चिकित्सकों का सम्मान उनके क्लिनिक एवं ऑफिस जाकर स्मृति चिह्न एवं पौधे भेंट कर किया गया।

क्लब द्वारा अपोलो हॉस्पिटल के सीईओ सीए श्री अभय कुमार गुप्ता, डॉ. मनोज रॉय, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. जिग्नेश पांड्या एवं डॉ अविजीत रायज़ादा, डॉ संदीप तिवारी, डॉ. आरिफ असलम, डॉ. संजीव खंडूजा एवं डॉ. नवनीत सिंह साथ ही सीए एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए मंगलश पांडे, सचिव सीए शेखर रेड्डी, सीए जीएम गुप्ता, सीए अतुल सोनी, सीए मनीष सखूजा, सीए सचेंद्र जैन का सम्मान कर एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सेवा भावना की कामना की।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन प्रवीण खंडूजा के द्वारा समाज के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं एवं आर्थिक मार्गदर्शन में डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। रीजन एडवाइजर लायन नितिन सलूजा ने कहा कि ये दोनों ही पेशे समाज की उन्नति और जनकल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उनका समर्पण प्रेरणादायी है।

कठिन परिस्थितियों में भी मरीजों की सेवा करने वाले,और मानवता की भलाई में दिन-रात एक करने वाले,सभी डॉक्टरों को दिल से सलाम किया गया पूर्व रीजन चेयरपर्सन लायन बी महेश कुमार द्वारा।
कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष लायन प्रवीण खंडूजा, सचिव सीए लायन शेखर रेड्डी, कोषाध्यक्ष लायन परमजीत ऊबेजा सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

धन्यवाद
लायन सीए शेखर रेड्डी
क्लब सचिव लायंस क्लब बिलासपुर संकल्प एवं हेल्थकेयर क्लब
