

















लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने स्पेशल केयर ऑटिस्टिक बच्चों को दी शैक्षणिक सेवाएं
लायंस क्लब इंटरनेशनल सेवा संस्था वसुंधरा बिलासपुर ने अध्यक्ष पीएमजेएफ संजना मिश्रा जी एवं रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी जी के मार्गदर्शन में अपनी सेवा गतिविधियों के अंतर्गत शैक्षणिक सेवाओं को महत्व देते हुए तिलक नगर स्थित स्पेशल केयर स्कूल जहां पर की ऑटिस्टिक बच्चे रहते हैं इन बच्चों की एक अपनी ही दुनिया होती है यहां सभी आर्टिज्स्म बच्चे रहते हैं जिनकी संख्या 45 के आसपास है इनके पढ़ने लिखने और फिजिकल एक्टिविटी हेतु स्कूल की प्रिंसिपल शिवानी विट्ठालकर मेम के सहयोग से वसुंधरा परिवार ने इन बच्चों को अपनी सेवाएं दी जिसमें क्लब की सचिव मंजू मिश्रा जी एवं उषा मुदलियार जी के द्वारा 5100 का चेक एक बच्चे की पूरे वर्ष की फिजिकल एक्टिविटी की फीस दी इसके अलावा यहां पर बच्चों की स्टेशनरी सामान्य बच्चों से अलग होती है उसके लिए भी वसुंधरा क्लब ने स्कूल को प्रदान की जिसमें सचिव मंजू मिश्रा, विनीता मिश्रा, जोन चेयरपर्सन रश्मि लता मिश्रा जी, किरण बाजपेई जी, मंजुला शिंदे जी ने अपना सहयोग दिया इसके अलावा उषा मुदलियार एवं मंगला कदम जी के द्वारा आत्मीय सहयोग करने हेतु बच्चों के लिए खाने-पीने की वस्तुओं में पारले-जी के बिस्किट चिप्स नमकीन के पैकेट भी सभी बच्चों को वितरित किए गए यह स्पेशल केयर स्कूल में वसुंधरा क्लब विगत 4/5 वर्ष से अपनी सेवाएं दे रहा है इन बच्चों के बीच में वसुंधरा परिवार के सदस्यों ने जो समय बिताया उससे यही महसूस हुआ की स्पेशल केयर का पूरा स्टाफ बहुत ही धैर्य से इन बच्चों को संभालता है क्योंकि यह बच्चे किसी की भाषा नहीं समझते किसी की एक्टिविटी नहीं समझते इन्हें बहुत ही प्यार और समर्पण की आवश्यकता होती है जो कि इस स्कूल में आकर समझ में आया और यही कारण है की हर वर्ष वसुंधरा परिवार के सदस्यों द्वारा इन्हें सेवाएं दी जाती हैं इसके साथ ही साथ स्कूल के प्रांगण में डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट पर्यावरण के अंतर्गत भी एक गतिविधि की गई उसके लिए फलदार एवं छायादार वृक्षों में आम के वृक्ष लगाए गए ताकि भविष्य में यह बच्चों के काम आ सके जिसमें उषा मुदलियार जी का विशेष सहयोग रहा उपस्थित सदस्यों में क्लब डायरेक्टर सलमा बेगम एलसीआइएफ चेयरपर्सन,सुधा परिहार ,कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप, सीता तिवारी, ने अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को संपन्न कराने में अपना सहयोग दिया कार्यक्रम की आयोजक सचिव मंजू मिश्रा एवं उषा मुदलियार जी रहीं
क्लब के वरिष्ठ सदस्यों में शोभा त्रिपाठी जी, हंसा सेलारका, सावित्री जायसवाल,मंजू तिवारी, मंगला देवरस, शोभा चाहिल, शारदा कश्यप,अंबुज पांडे,सुजाता मिश्रा सभी ने नवीन पदाधिकारी के इस सराहनीय कार्य की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी










