



लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने किया गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं कासम्मान एवं बालिका सम्मान
धार्मिक परंपरा के अनुसार गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने गांधी चौक स्थित महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या शाला में जाकर 9 शिक्षकों का शाल श्रीफल पुष्प कुच्छ एवं उपहार देकर सम्मान किया एवं कुछ प्रतिभाशाली बच्चियों को उपहार देकर क्लब प्रोजेक्ट बालिका सम्मान के अंतर्गत उन्हें भी सम्मानित किया गया यह सम्मान गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उन गुरुओं के लिए समर्पित है जिनका सर्वोच्च स्थान माता-पिता के बाद आता है और उन्हीं की छत्रछाया में शिक्षा दीक्षा लेने वाली कुछ बच्चियों जिन्होंने इस वर्ष अपनी क्लास में टॉप किया उन्हें उपहार देकर सम्मानित भी किया गया लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा की अध्यक्ष पीएमजेएफ संजना मिश्रा सचिव मंजू मिश्रा के सहयोग से उपहार दिए गए एवं रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी ,उषा मुदलियार,रेखा गुल्ला आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को संपन्न कराया क्लब की अध्यक्ष संजना मिश्रा जी इसी स्कूल से शिक्षिका के पद पर रहते हुए रिटायर्ड हुई और वसुंधरा के अध्यक्ष होने के नाते इसी स्कूल की गुरुओं का सम्मान करना अपने आप में ही एक गर्व की बात थी वसुंधरा क्लब से ही जोन चेयरपर्सन डॉ रश्मि लता मिश्रा जी, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन डॉक्टर शोभात्रिपाठी जी, प्रथम उपाध्यक्ष मंगला देवरस जी, जोकि अपने समय में साहित्य एवं शिक्षा जगत में गुरु के पद पर आसीन रह चुके हैं उन्होंने भी गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर वसुंधरा परिवार को ढेर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी और इस कार्य की सराहना की







