छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज बिलासपुर

पॉवर कंपनी मंे मुख्य अभियंता रहे श्री पी.आर.साहू की भावभीनी विदाई

35 वर्षों की सेवा पूरी कर विद्युत विभाग सेे सेवानिवृत्त हुये

बिलासपुर 31 जुलाई 2026 – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कार्यालय कार्यपालक निदेशक बिलासपुर क्षेत्र में पदस्थ श्री पी.आर.साहू, मुख्य अभियंता के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन तिफरा स्थित मुख्यालय के सभाकक्ष में किया गया। समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके दीर्घ सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा एवं विभाग के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।
समारोह में कार्यपालक निदेशक श्री ए.के.अम्बस्थ ने कहा कि श्री पी.आर.साहू ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उनके अनुभव एवं कार्यशैली से सहकर्मियों को निरंतर प्रेरणा मिली। विभाग के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री पी.आर. साहू ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभाग के अधिकारियों एवं सहकर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि विभाग में सेवा करना उनके लिए गौरव और संतोष का विषय रहा।
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी ने उनके स्वस्थ एवं सुखद पारिवारिक जीवन तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अति.मुख्य अभियंता श्री वाय.के.मनहर, अधीक्षण अभियंता श्री सुरेश जांगडे, श्री आर.के.झा, श्री एस. प्रजापति कार्यपालन अभियंता श्रीमती प्रीति रानी साव, श्रीमती रेणुका वर्मा सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *