



सीपत–बलौदा मार्ग पर बारिश का कहर, गड्ढों में तब्दील सड़क से कई किलोमीटर लंबा जाम……
सड़क की बदहाल हालत पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने राहत और मरम्मत के दिए तत्काल निर्देश……
बिलासपुर जिले में लगातार हो रही बारिश ने सीपत–बलौदा मार्ग की हालत बेहद खराब कर दी है। सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिसके चलते बुधवार रात करीब 10 बजे से भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। घंटों तक वाहन फंसे रहे, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क की बदहाली को लेकर लोगों में नाराजगी है। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हुआ है और कलेक्टर ने संबंधित विभागों व एजेंसियों को तत्काल राहत और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं…..
सीपत–बलौदा मार्ग पर लगातार बारिश के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से भारी वाहनों की आवाजाही लगभग ठप हो गई। बुधवार रात करीब 10 बजे से ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही। छोटे वाहन भी घंटों तक जाम में फंसे रहे और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन बारिश ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है….
बाईट–संजय अग्रवाल
(कलेक्टर बिलासपुर )
वीओ-) सड़क निर्माण कार्यों और बरसात के कारण उत्पन्न हालात को लेकर जिला प्रशासन ने भी स्थिति का संज्ञान लिया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में कई सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, लेकिन लगातार बारिश के कारण निर्माण प्रभावित हुआ है और आम नागरिकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों और निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि जहां सड़कें अधिक खराब हैं, वहां तत्काल अस्थायी मरम्मत, गड्ढों की भराई और वैकल्पिक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिन सड़कों का कार्य टेंडर प्रक्रिया में है, वहां भी स्थानीय स्तर पर तात्कालिक उपाय कर लोगों को राहत देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के दौरान यातायात यथासंभव सुचारु बना रहे….



