








लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने किया सावन मास में सामूहिक रुद्राभिषेक
अपनी सेवा गतिविधियों के साथ-साथ धार्मिक परंपराओं को महत्व देते हुए सावन मास के पवित्र अवसर पर बिल्हा रोड मोह भट्टा में सिद्ध शिव मंदिर जाकर क्लब के पदाधिकारी अध्यक्ष संजना मिश्रा सचिव मंजू मिश्रा रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी एवं उषा मुदलियार ने क्लब की ओर से सामूहिक रुद्राभिषेक किया कार्यक्रम पूर्ण रूप से सचिव मंजू मिश्रा के द्वारा आयोजित किया गया जो कि सावन मास में शिव जी का अभिषेक का अपना ही महत्व होता है इसी बात को ध्यान में रखते हुए श्रावण के प्रथम दिन रुद्राभिषेक का आयोजन कर विधि विधान के साथ में पूजन अर्चन दुग्ध अभिषेक कर सभी ने परिवार की सुख शांति एवं खुशहाली की कामना की एवं अध्यक्ष संजना मिश्रा जी के द्वारा सावन के पावन अवसर पर सभी को हरे रंग की चूड़ियां एवं सुहाग सामग्री का वितरन किया गया भोग प्रसाद वितरण में उषा मुदलियार जी का भी सहयोग रहा जोन चेयरपर्सन डॉ रश्मि लता मिश्रा जी ने एवं कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप जी में सभी को सावन के पवित्र मास की शुभकामनाएं दी एवं क्लब के पदाधिकारी द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना की








