पीडिता थाना उपिस्थत आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी गई कि वर्ष 2019-20 में वह गोल बाजार स्थित ड्राईफुट दुकान में काम करती थी, अमन दास मानिकपुरी गोल बाजार स्थित मौसाजी होटल मे काम करता था जिससे उसकी जान पहचान अमन दास मानिकपुरी से हुई थी। दोनो एक दुसरे को पसंद करने लगे। अमन दास मानिकपुरी पीडिता को शादी करूंगा कहकर अपने गोडपारा स्थित किराए के मकान में ले जाकर वर्ष 2020 मे ंशारीरिक संबंध बनाया था, पीडिता द्वारा शादी करने बोलने पर बाद में शादी करेगंे कह कर टाल मटोल करता था। अमन दास मानिकपुरी शादी शुदा था जिसका पता पीडिता को चलने पर अनम दास मानिकपुरी द्वारा अपनी पहली पत्नि को तलाक देकर पीडिता से शादी करने का आश्वासन देता था। अमन दास मानिकपुरी पीडिता से वर्ष 2020 से वर्ष 2023 तक लगातार 04 वर्षो तक अपने गोडपारा स्थित किराए के मकान में तथा अलग अलग स्थानो में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीडिता द्वारा शादी करने बोलने पर दिनंाक 30.12.2023 को शादी करने संे इंकार कर दिया, जिससे पीडिता परेशान होकर दिनंाक 15.03..2024 को आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराध क्रमांक 140/2024 धारा 376(2)(ढ) भादवि पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को जानकारी दी गयी। मामले की गंभीरता एवं महिला संबंधी अपराध होने से प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा प्रकरण के आरोपी को तत्काल गिर. करने निर्देशित करने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्ग दर्शन में निरीक्षक विजय चैधरी के नेतृत्व में आरोपी अमन दास मानिकपुरी पिता हरिहर दास मानिकपुरी उम्र 43 वर्ष निवासी बस स्टैण्ड के पास रतनपुर, हा.मु. दरबार लाॅज के पास तेलीपारा थाना सिटी कोतवाली को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

आरोपी का नाम:- अमन दास मानिकपुरी पिता हरिहर दास मानिकपुरी उम्र 43 वर्ष निवासी बस स्टैण्ड के पास रतनपुर, हा.मु. दरबार लाॅज के पास तेलीपारा थाना सिटी कोतवाली

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।