▪️ आपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पुलिस की कार्यवाही
▪️ थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मोटर सायकल चोर एवं खरीददार को किया गिरफ्तार
▪️आरोपियो के कब्जे से किया गया चोरी गए एक्टिवा क्रमांक 10 वी 9145 कीमती 35000 रूपये को किया गया जप्त प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह सिम्स अस्पताल में सफाई कर्मचारी का काम करती है। दिनांक 07.03.2024 को रात्रि 10.00 से 4.00 बजे तक की ड्यूटी होने पर अपनी एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 व्ही. 9145 में सिम्स अस्पताल आई थी, अपनी एक्टिवा को सिम्स पार्किंग में खडी करके अपनी ड्युटी करने चली गई। सुबह दिनंाक 08.03.2024 के 4.00 बजे घर जाने के लिए अपने एक्टिवा को देखी तो उसकी एक्टिवा नही थी आसपास पता किया पता नही चला। प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 128/2024 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो में त्वरीत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर मोटर सायकल चोर की पता तलाश कि जा रही थी। मुखबिर सूचना मिली कि गणेश नगर चुचुहियापारा निवासी मोहम्मद अमन चोरी की एक्टिवा के साथ घुमते देखा गया है। मुखबिर के निशानदेही में मोहम्मद अमन पिता मोहम्मद रफीक उम्र 20 वर्ष निवासी गणेश नगर चुचुहिया पारा को उसके घर के पास घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी से मोटर सायकल चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर पहले पुलिस को गुमराह किया गया। कडाई से पूछताछ करने पर सिम्स अस्पताल बिलासपुर से एक्टिवा चोरी करना स्वीकार किया तथा उक्त एक्टिवा को 3000 रूपये में सिलपहरी निवासी मोहम्मद सरफराज आलम को बेचना बताया गया। आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर मोहम्मद सरफराज के घर से चोरी गए एक्टिवा क्रमांक 10 वी 9145 कीमती 35000 रूपये जप्त किया गया। आरोपियो के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही की गई।

आरोपी:- 01.मोहम्मद अमन पिता मोहम्मद रफीक उम्र 20 वर्ष निवासी गणेश नगर चुचुहिया पारा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
02.मोहम्मद सरफराज आलम पिता मोहम्मद इस्लाम निवासी ग्राम सिलौट थाना मनियारी जिला मुजफुरपुर, (बिहार), हा.मं. बाजार के पास महमंद थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर

जप्त- चोरी गए एक्टिवा क्रमांक 10 वी 9145 कीमती 35000 रूपये

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।