युनुस मेनन कोटा

🔷04 प्रकरण में महिला सहित 04 आरोपीगणों के कब्जे से कुल 499.5 लीटर महुआ शराब जप्त

🔷 अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी

बिलासपुर पुलिस लगातार नशे के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में लगातार शराब/गांजा/नशीली पदार्थ बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

थाना प्रभारी कोटा रजनीश सिंह को सूचना मिली की ग्राम गनियारी में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बनाया जा रहा है। सूचना पर कोटा थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम के साथ रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपीगण- 01.रामनारायण उर्फ कल्लू वर्मा पिता आलन वर्मा उम्र 34 साल साकिन वर्मा मोहल्ला गनियारी से 180 लीटर महुआ शराब 02. शांति वर्मा पति विकास वर्मा उम्र उम्र 22 साल साकिन वर्मा मोहल्ला गनियारी से 150 लीटर महुआ शराब 03. अघनिया वर्मा पति महावीर वर्मा उम्र 55 साल साकिन गनियारी थाना कोटा जिला बिलासपुर(छ.ग.) से 165 लीटर महुआ 04.श्रीमती सोनिया वर्मा पति कुशवाहा वर्मा उम्र 40 साल साकिन गनियारी थाना कोटा जिला बिलासपु के कब्जे से 4.5 लीटर महुआ शराब जुमला 499.5 लीटर महुआ शराब कीमती ₹49950 जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। महिला सहित 03 आरोपीगणों के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत‌् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। तथा आरोपियां सोनिया वर्मा पति कुशवा वर्मा उम्र 40 साल साकिन गनियारी के विरुद्ध 34(1)(क)(ख) आबकारी एक्ट के तहत‌् कार्यवाही कर मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका में रिहा किया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed