जीआईएस सर्वे के बाद वेरिफिकेशन के लिए घर घर पहुंच रही है निगम की टीम 

कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी,ना ही आरआई से संपर्क करने की आवश्यकता 

पार्दर्शिता आएगी,नागरिकों को सुविधा होगी

सत्यापन करने पहुंच रही टीम का सहयोग करने निगम की अपील 

बिलासपुर- नगर निगम के सभी प्रकार के टैक्स चाहें प्रापर्टी टैक्स हों या पानी का,कमर्शियल टैक्स सभी प्रकार के टैक्स शहर के नागरिक अब घर बैंठे आनलाइन जमा कर सकेंगे। निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार के निर्देश पर नगर निगम जल्द ही आनलाइन सर्विस शुरू करने जा रही है। 15 अगस्त को आनलाइन सर्विस प्रारंभ करने की योजना है। इसके लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है,पोर्टल तैयार किया जा रहा है और करदाताओं की वास्तविक संख्या और अन्य जानकारी के लिए सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए निगम की टीम घरों तक पहुंच रही है। 

   अभी तक नगर निगम से संबंधित टैक्स के भुगतान के लिए नगर निगम कार्यालय आना पड़ता था या आरआई से संपर्क करना पड़ता था,टैक्स वसूलने वाली कंपनी स्पायरों के कर्मचारी वसूली करते हैं। आनलाइन सर्विस शुरू होने से ना हीं कार्यालय के चक्कर लगाने होंगे और ना ही आरआई से संपर्क करना होगा। घर बैंठे अपना टैक्स जमा कर सकेंगे नागरिक। इस व्यवस्था के शुरू होने से पारदर्शिता भी आएगी किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी की आशंका नहीं रहेगी,नागरिको को सुविधा मिलेगी।

टीम पहुंच रही घर,सहयोग करें

स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत पूरे शहर का जीआईस सर्वे किया गया है,जिसमें संपत्तियों समेत अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई गई है। इस जीआई सर्वे के डाटा का सत्यापन के लिए निगम की टीम सभी घर और दुकान पहुंच रही है। जिसमें प्रापर्टी,मालिक समेत अन्य जानकारी एकत्रित किया जा रहा है। निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार ने नागरिकों से अपील की है की घर पहुंच रही टीम का सत्यापन कार्य में सहयोग करें और उन्हें सही जानकारी उपलब्ध कराएं 

प्रॉपर्टी आईडी डालते ही आ जाएगा डिटेल 

आनलाइन सर्विस शुरू होने के बाद पोर्टल में करदाता द्वारा अपनी प्रापर्टी आईडी की एंट्री के बाद उसकी प्रापर्टी और टैक्स की पूरी डिटेल आ जाएगी,जिसे आनलाइन ही जमा करने के बाद उन्हें पावती मिलेगी,जिसे वें प्रिंट करा सकेंगे या डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख सकेंगे।

नए प्रापर्टी का भी आवेदन कर सकेंगे

आनलाइन सर्विस में नए निर्माण या नई प्रापर्टी के लिए भी आवेदन दिया जा सकेगा,जिससे अलग से करने की आवश्यकता नहीं होगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।