


लायंस क्लब वसुंधरा क्लब प्रोजेक्ट के अंतर्गत की सेवा गतिविधि
प्रोजेक्ट बालिका सम्मान एवं परमानेंट प्रोजेक्ट बालिका सहयोग के अंतर्गत वसुंधरा क्लब ने बालिकाओं को रायपुर रोड स्थित सिंगारपुर मावली माता के मंदिर परिसर में नो बच्चियों को चुनरी फल मीठा एवं गिफ्ट के रूप में टिफिन बॉक्स बोतल आदि भेंट की यह सारी बच्चियों ग्रामीण क्षेत्र की थी जिन्हें स्कूल के लिए टिफिन बोतल की आवश्यकता थी उन्हीं की जरूरत को पूरा करते हुए यह उपहार उन्हें दिया गया
वसुंधरा क्लब की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा बालिका सम्मान एवं बालिका सहयोग की गतिविधि की जाए जिसमें अध्यक्ष रश्मि लता मिश्रा एवं सचिव अर्चना तिवारी, कोषाध्यक्ष विनीता मिश्रा का सहयोग रहा
उपस्थित सदस्यों में मंगला कदम उषा मुदलियार ,संजना मिश्रा शोभा चाहिल मंजुला शिंदे, सीता तिवारी रहीं
साथी बच्चियों के स्वास्थ्य को देखते हुए फलों का वितरण किया गया



