दृढ़ता ही सफलता की चाबी है – बी के भारत भूषण भाई

बिलासपुर – अरपा रिवर वैली इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पानीपत से पधारे बीके भारत भूषण भाई ने बच्चों को सफलता का मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि “धैर्य (पेशेंस) और सहनशीलता ही सफलता की असली चाबी है।”

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों को जीवन में सकारात्मक रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज के समय में कई बच्चे छोटी-छोटी बातों से निराश हो जाते हैं, जो गंभीर परिणामों तक पहुंच सकता है। ऐसे में जीवन को समझना और मजबूत बनना बहुत जरूरी है।

बीके भारत भूषण भाई ने अपनी प्रेरणादायक पंक्तियों के माध्यम से बच्चों का उत्साह बढ़ाया—
“फूल बनकर मुस्कुराना जिंदगी है,
मुस्कुरा कर गम भुलाना जिंदगी है।
जीत कर मुस्कुरा सको तो क्या बड़ी बात है,
हार कर मुस्कुराना ही असली जिंदगी है।”

उन्होंने आगे कहा कि जैसे हम बाहरी आपदाओं का प्रबंधन करते हैं, वैसे ही हमें अपने मन का भी आपदा प्रबंधन करना चाहिए। नकारात्मक विचारों को नियंत्रित कर सकारात्मकता अपनाना ही सच्ची सफलता की राह है। साथ ही उन्होंने बच्चों को प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा

इस अवसर पर सुरेंद्र चावला जी प्रिंसिपल सर एवं सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के अंदर नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *