नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और निःशुल्क प्रशिक्षण योजनाओं पर लिए गए अहम निर्णय

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गीतांजलि धन्डाले का दुर्ग टीम ने किया भव्य स्वागत-सम्मान, पाटन में नया प्रशिक्षण केंद्र खोलने की तैयारी

दुर्ग, 26 जुलाई 2026।
नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आज 26 जुलाई 2026 को दुर्ग जिले में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा तथा कौशल विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गीतांजलि धन्डाले, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कविता छाबड़ा, जिला अध्यक्ष श्रीमती भारती सोनबेर, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा साहू, विधिक सलाहकार श्री संदीप नगरे तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रत्नादेश लहरें सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान दुर्ग जिले की टीम द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गीतांजलि धन्डाले का स्मृति-चिन्ह (मोमेंटो) एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन की सक्रिय सदस्य श्रीमती रत्नादेश लहरें को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गीतांजलि धन्डाले एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कविता छाबड़ा द्वारा संगठन का पहचान-पत्र (आईडी कार्ड) प्रदान किया गया।

बैठक में संगठन के विकास एवं जनसेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संगठन द्वारा महिला आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित निःशुल्क ब्यूटी पार्लर एवं सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, जो वर्तमान में जामगांव (आर) एवं रानीतराई में सफलतापूर्वक संचालित हैं, उनके विस्तार के तहत अब पाटन में भी नया प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

इसके साथ ही संगठन द्वारा युवाओं को रोजगारोन्मुख बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण भी संचालित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक युवा तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें।

बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संगठन की सेवा गतिविधियों को गाँव-गाँव तक पहुँचाने, महिलाओं एवं युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने तथा सामाजिक उत्थान के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *