
बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर हेल्थकेयर–संकल्प एवं वरदान क्लब का संयुक्त शपथ साधना समारोह यश पैलेस, बिलासपुर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि विधायक बिलासपुर एवं पूर्व मंत्री छ.ग.शासन माननीय श्री अमर अग्रवाल जी रहें, गेस्ट ऑफ़ ऑनर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन रिपुदमन सिंह पुसरी जी , विशिष्ट अतिथि वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन अनिल अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि एडिशनल एसपी बिलासपुर रश्मित कौर चावला जी , विशिष्ट अतिथि श्रीमती शुभा गरेवाल सीएचएमओ बिलासपुर, विशिष्ट अतिथि पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन दिलीप भंडारी, रीजन एडवाइजर एमजेएफ लायन नितिन सलूजा, जोन चेयरपर्सन लायन रश्मिलता मिश्रा एवं लायन शशि देवांगन की उपस्थिति में रीजन चेयरपर्सन एवं शपथ अधिकारी लायन अर्चना तिवारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन प्रवीण खंडूजा एवं लायन डॉ. अनुश्री पडेगावकर, सचिव लायन सीए शेखर रेड्डी एवं लायन स्वाति सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर लायन परमजीत सिंह ऊबेजा ला. वंशिका वर्मा , बीओडी पद पर ला. नितिन सलूजा ला. बी महेश कुमार, ला. राजेश मिश्रा, ला. प्रवीण सलूजा,ला. रोहन शाह, ला. हरदीप सिंह होरा, ला. दीपक सिंह, ला. श्रद्धा खंडूजा, ला. चंदा बंसल, ला. अंजली सलूजा, उपाध्यक्ष पद हेतु ला. शंकर आहूजा, ला. शेखर रेड्डी, ला. अनिल पोहरे, टेमर ला. दलजीत सिंह राजपाल, ला. तमन्ना प्रीतवानी, टेलटविस्टर ला. ए श्रीराम ,क्लब एलसीआईएफ चेयरपर्सन पर ला. डॉ. अदिति सहगल, ला. क्रिश सलूजा, क्लब मेम्बरशिप चेयरपर्सन ला. लीना सिंह, ला. आलोक सूर्या, एवं नए सदस्यों में ला. जितेंद्र पाल अरोरा, ला. मिथिलेश सिंह, ला. अभिषेक वर्मा, ला. करन सिंह, अधिवक्ता ला. अमित चाकी, ला उदय सोनी, ला. तुषार हुरा, ला. मोनिका घई उनकी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों कार्यकारिणी को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

तथा इस सत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, नेत्रदान जागरूकता, रक्तदान तथा सामाजिक सेवा के विविध प्रकल्पों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प दिलाया।मुख्य अतिथि विधायक बिलासपुर एवं (पूर्व मंत्री छ.ग. शासन) अमर अग्रवाल जी ने कहा कि लायंस क्लब सेवा, समर्पण और मानवता का सशक्त माध्यम है, समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग की सेवा ही लायंस का वास्तविक उद्देश्य है, सभी सेवा क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम करने विशेष रूप से उन्होंने कहा, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रिपुदमन सिंह पुसरी ने सभी पदाधिकारियों को नए सत्र के लिए शुभकामनाएँ देते हुए अधिकाधिक सेवा गतिविधियाँ इंटरनेशनल व डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट प्रेरणा को ध्यान रखकर करने का आह्वान किया।

सीएचएमओ डॉ. शुभा गरेवाल जी द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने एवं विभाग द्वारा हर संभव सहयोग देने हेतु विश्वास जताया,वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने नए लायन साथियों को विशिष्ट अतिथि लायन दिलीप भंडारी ने क्लब को एलसीआईएफ डोनेशन हेतु प्रेरित किया जिससे सेवा क्षेत्रों में लायंस इंटरनेशनल अपना अनुदान पहुँचा सकें, रीजन एडवाइजर नितिन सलूजा द्वारा एलसीआईएफ फाउंडेशन के सहयोग से बिलासपुर में परमानेंट प्रोजेक्ट हेतु मार्गदर्शन दिया एवं हरसंभव सहयोग प्रदान करने कहा, जोन चेयरपर्सन द्वारा समय पर क्लब सेवा रिपोर्ट ,

मेम्बरशिप ग्रोथ एवं क्लब मेम्बरशिप शुल्कों का भुगतान समय पर करने आह्वान किया।
समारोह में लायंस परिवार के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी रीजन चेयरपर्सन लायन शैलेश बाजपेयी, लायन मंजीत अरोरा, लायन डॉक्टर आरती पांडे, ला. फरहीन चिश्ती, ला. शशि आहुजा ला. आरती साहू, ला. सुधा साव एवं विभिन्न क्लबों के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रभावी ढंग से ला. चंदा बंसल एवं ला. शेफाली सिंह ने किया गया तथा अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार क्लब सचिव ला. सीए शेखर रेड्डी ने व्यक्त किया गया।
