दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही अब दूसरे चरण के उम्मीदवार अपना नामांकन जमा कर रहे है।इसी कड़ी में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल 2 अप्रैल को दलबल के साथ अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिले को लेकर कांग्रेस द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। राजनांदगांव शहर के स्टेट हाई स्कूल मैदान में सभा का आयोजन होगा और रैली के माध्यम से कांग्रेस अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल करेगी। नामांकन दाखिले की तैयारी को लेकर राजनांदगांव शहर कांग्रेस कमेटी ने शहर के स्टेट स्कूल मैदान में नामांकन दाखिले के दौरान सभा का आयोजन किया जाएगा और यहां से रैली निकाल कर मां शीतला मंदिर प्रांगण में संपन्न होगी। वहीं उन्होंने कहा कि नामांकन रैली में शामिल होने छत्तीसगढ़ प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता राजनांदगांव पहुंचेंगे।


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 2 अप्रैल को अपना नाम निर्देशन पत्र सभा और रैली के दौरान दाखिल किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर कांग्रेस कमेटी द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। इस नामांकन रैली में छत्तीसगढ़ प्रदेश के कई कद्दावर नेता शामिल होंगे। वहीं बड़ी संख्या में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के आठ विधानसभाओं के कांग्रेस कार्यकर्ता और आम मतदाताओं के शामिल होने को लेकर व्यवस्था बनाई जा रही है। नामांकन रैली के दौरान आयोजित सभा को पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल सहित कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।