प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय वीसी के जरिए सम्मेलन को संबोधित करेंगे

बटन दबाकर योजना की पहली किस्त 1 हजार रुपए चयनित महिला के खाते में अंतरित करेंगे

जिले की 4. 26 लाख महिलाओं को मिल रहा फायदा

जिला स्तरीय सम्मेलन बहतराई इंडोर स्टेडियम में

/ महतारी वंदन सम्मेलन की सारी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वीसी के जरिए दोपहर 2 बजे योजना की पहली किस्त की राशि का बटन दबाकर खातों में डीबीटी करेंगे। जिले की 4 लाख 26 हजार 587 महिलाओं को इसका फायदा होगा। बटन दबाते ही उनके खाते में 1 हजार रुपए की राशि जमा हो जायेगी। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत चयनित महिलाओं को साल में 12 हजार रुपए दिया जाएगा।

जिले का मुख्य समारोह बहतराई स्थित इनडोर स्टेडियम में होगा। कलेक्टर अवनीश शरण और निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार ने समारोह स्थल का दौरा किया। उन्होंने निरीक्षण कर सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को टिप्स दिए।
जिला स्तरीय समारोह के साथ जनपद स्तरीय सम्मेलन होंगे। इन स्थलों पर भी प्रधानमंत्री जी के संबोधन सुनने की एलईडी व्यवस्था की गई है। इनमें कोटा के डीकेपी स्कूल परिसर, बिल्हा के मण्डी परिसर, तखतपुर के मण्डी प्रांगण, मस्तुरी के भदौरा ग्राम में तथा रतनपुर के महामाया मंदिर परिसर से लाइव प्रसारण देखा सुना जा सकेगा। प्रधानमंत्री के संबोधन के पूर्व 12 से 2 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम होगा। छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजनों का आनंद उठा पाएंगे। विकास कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की 8 परियोजनाओं में कुल मिलाकर 4 लाख 26 हजार 587 महिलाओं को योजना के अंतर्गत चयनित किए गए हैं। परीक्षण में 640 महिलाओं के आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए। निर्धारित तिथि तक 4,27,227 महिलाओं के आवेदन प्राप्त हुए थे। परियोजना वार लाभान्वित हितग्राहियों के अनुसार बिलासपुर से 55 हजार 988, बिल्हा से 61हजार 644, सरकंडा से 66 हजार 171, तखतपुर से 37 हजार 543, सकरी से 47 हजार 594, मस्तुरी से 67 हजार 521 तथा कोटा से 63 हजार 995 महिलाएं शामिल हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।