इस रामनवमी 17 अप्रैल को 1001 राम भक्त करेंगे भगवान राम लला का दर्शन।

रामलाल के दर्शन के लिए ललाइत राम भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला, रजिस्ट्रेशन 22 जनवरी को प्रारंभ हुआ और 28 जनवरी को 1001 भक्तों का रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो गया

आज रजिस्ट्रेशन समापन समारोह में राम भक्त प्रवीण झा जी ने भगवान राम की कृपा एवं आशीर्वाद के कारण ही भगवान के नलिहाल से 1001 भक्तों के साथ स्वयं रामनवमी के दिन राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगे l उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को दोपहर 1:00 बजे बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड से 25 बस में सवार राम भक्तों की यात्रा प्रारंभ होगी और 17 अप्रैल रामनवमी के दिन दर्शन करके 18 अप्रैल को बिलासपुर वापसी होगी यात्रा को स्वयं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

बिलासपुर के लगभग 100 पत्रकार बंधु गण यात्रा में स्वयं शामिल रहेंगे l
आज के कार्यक्रम के अतिथि गण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नारायण नामदेव जी (सह प्रांत प्रचारक), प्रदीप शर्मा जी (नगर संचालक), गणपति रॉयल (प्रांत मिलन प्

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।