लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत कपड़े की थैलियां का वितरण किया

लायंस क्लब इंटरनेशनल बिलासपुर वसुंधरा ने पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत बिलासपुर शनिचरी मार्केट में फल वालों एवं सब्जी वालों तथा थोक कपड़ा व्यापारियों को कपड़े की थैलियों का वितरण किया जिसमें रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी, जोन चेयरपर्सन रश्मि लता मिश्रा, अध्यक्ष संजना मिश्रा, सचिव मंजू मिश्रा, कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप ,उपाध्यक्ष मंगला कदम ,क्लब डायरेक्टर सलमा बेगम, उषा मुदलियार किरण बाजपेई ने उपस्थित होकर थैली वितरण कर यह संदेश दिया की वर्तमान में स्वास्थ्य को देखते हुए एवं पर्यावरण एवं जल संरक्षण के अंतर्गत प्लास्टिक थैलियां का उपयोग बिलकुल भी बंद होना चाहिए क्योंकि इससे पर्यावरण तो प्रदूषित होता ही है साथ ही राह में घूमने वाले जानवर भी इसके दुष्प्रभाव से नहीं बचते इसलिए पूरे शनीचरी मार्केट में वसुंधरा क्लब ने सभी को यह संदेश दिया कि वह बिल्कुल भी सामान पन्नी में ना दें कपड़े की थैलियां में ही दे और इसके साथ ही साथ अपने ग्राहकों को भी इस बात के लिए वे जागरूक करें कि आप सामान लेने जब मार्केट जाएं तो साथ में अपने साथ में कपड़े की थैलियां रख कर जाएं इसी उद्देश्य को पूरा करने हेतु वसुंधरा परिवार ने यह पहल की जिसमें अध्यक्ष संजना मिश्रा सचिव मंजू मिश्रा जी का सहयोग रहा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed