










लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा की स्वरोजगार एवं शैक्षणिक सेवागतिविधि
लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने अपने क्लब के परमानेंट प्रोजेक्ट महिला स्वावलंबन के अंतर्गत एक बच्ची जो कि अपनी पढ़ाई के साथ-साथ जर्नलिज्म पत्रकारिता का भी कोर्स करना चाह रही थी जिसमें बहुत अधिक खर्च होने की वजह से उसकी पूरे कोर्स की फीस 57 हजार है
और उसकी पारिवारिक स्थिति भी ठीक नहीं होने की वजह से क्लब की अध्यक्ष पीएमजेएफ संजना मिश्रा जी जो की पूर्व में शिक्षिका के पद पर थी और उस बच्ची को स्वयं पढ़ाई थी इसलिए जानकारी मिलने पर उन्होंने पहल करते हुए यह निश्चय किया कि पत्रकारिता का पूरा कोर्स उस बच्ची को वह कराएंगी और जब उन्होंने अपने कार्यभार की शपथ ली तो सर्वप्रथम उन्होंने उस बच्ची को उसकी फीस की एक किस्त 5100 क्लब की ओर से दी जिसमें शपथ समारोह में उपस्थित डिस्ट्रिक्ट के पदाधिकारी एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नरpmjf पुसरी जी सेकंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएम जेएफ अनिल अग्रवाल जी ने भी इस कार्य में सहयोग किया इसके अलावा जीएमटी कोऑर्डिनेटर चंदा बंसल जी जीएलटी कोऑर्डिनेटर फरहीन चिश्ती जी ने भी उस बच्ची की हेल्प की साथ ही उसे कॉलेज में एडमिशन के लिए इस सहयोग राशि से मदद मिली क्योंकि लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा का क्लब प्रोजेक्ट बालिका सम्मान है इसी बात को ध्यान में रखते हुए एक बच्ची जो की फिफ्थ क्लास में पढ़ती है और उसकी मां घर-घर काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करती है जिसे की 2 वर्ष से वसुंधरा क्लब की पूर्व अध्यक्ष डॉ रश्मि लता मिश्रा जी के द्वारा फीस की सहयोग राशि दी जाती है जिसे इस वर्ष भी इस सहयोग राशि को उस बच्ची और उसके परिवार को प्रदान किया गया रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी डॉ शोभा त्रिपाठी चांदनी सक्सेना सावित्री जायसवाल, रत्ना खरे हंसा सेलारका, मंगला कदम सलमा बेगम ,सुधा परिहार एमजेएफ किरण बाजपेई ,उषा मुद्लियार, शोभा चाहिल, एमजेएफ शारदा कश्यप, अंबुज पांडे मंजू तिवारी, सीता तिवारी सभी ने कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में इस तरह के सेवा कार्य करने का आश्वासन दिया





