पार्षद लक्ष्मी यादव ने मस्तूरी विधायक एवं महापौर से किया सामुदायिक भवन की मांग देवरी खुर्द वार्ड क्रमांक 42 में उत्कल समाज द्वारा आयोजित नवनिर्वाचित पदाधिकारी के शपथ समारोह में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया बिलासपुर महापौर रामशरण यादव के मुख्य अतिथि में वार्ड पार्षद लक्ष्मी यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए ,, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद लक्ष्मी यादव ने क्षेत्र के विधायक दिलीप लहरिया व महापौर से

सार्वजनिक सामुदायिक भवन और युवाओं के लिए जिम का मांग रखा।

तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिलीप लहरिया ने सामुदायिक भवन निर्माण एवं युवाओं के लिए जिम को विधायक निधि आने पर इन सभी मांगों को अति शीघ्र पूरा करने की बात कही

सामुदायिक भवन का जिक्र करते हुए पार्षद लक्ष्मी यादव द्वारा यह बताया गया कि वार्ड में सतबहिनिया मंदिर आंगनबाड़ी के पास एकमात्र जमीन है जिस पर कुछ गरीब परिवारों द्वारा झोपड़ी नया मकान बनाकर निवास कर रहे हैं उन्हें वहां से दूसरे स्थान जैसे की अटल आवास या प्रधानमंत्री आवास देकर विस्थापित किया जाए और उस जगह पर सामुदायिक भवन बनाए जाने की बात कही।

वार्ड पार्षद लक्ष्मी यादव द्वारा यह भी बताया गया कि उस जमीन को लेकर सबकी नज़रें हैं और धीरे-धीरे उस पर कब्ज़ा किया जा रहा है जिसे लेकर मेरे द्वारा कई बार शिकायत किया गया है साथ ही आंगनबाड़ी वाली उस जमीन को खाली कराने के लिए सामान्य सभा में भी इस बात को नगर निगम के सदन में भी मेरे द्वारा रखा गया है।

साथ ही अपने उदबोधन में वार्ड पार्षद ने बताया की देवरी खुर्द में राजनीति करने वाले लोगो के द्वारा खुद ही पूर्व सरपंच का का समर्थन करते हुए उस जमीन पर मोहल्ले वालों के विरोध के बाद भी कब्जा कराया गया और वर्तमान में पार्षद पर यह आरोप लगाते हैं इसलिए अति शीघ्र उस जमीन पर सामुदायिक भवन बनाने की मांग पार्षद लक्ष्मी यादव के द्वारा महापौर और क्षेत्र के विधायक के समक्ष रखा गया।

विदित हो कि देवरी खुर्द में कुल 10000 वोटर हैं और यहां की कुल आबादी लगभग 30000 है जिसके लिए सुख दुख में काम करने के लिए एक भी सामुदायिक भवन नहीं है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्रह्मदेव सिंह ठाकुर पूर्व

उप सरपंच राजेश महानंद नवनिर्वाचित उत्कल समाज के अध्यक्ष रवि छुरा अमित टांडी उपाध्यक्ष उत्कल समाज विभीषण तांडी सुमित्रा शर्मा और भारी संख्या में उत्कल समाज के महिलाएं एवं नागरिक गण उपस्थित रहे

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।