विकसित भारत के संकल्पना तय करने वाली चुनाव:तोखन साहू
भाजपा ने नब्बे दिनों में किए वायदे पूरे,मोदी है तो मुमकिन है:सुशांत




बिलासपुर/लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी  चुनावी अभियान तेज कर दी है लोकसभा चुनाव में भाजपा से प्रत्याशी तय शेड्यूल में विधानसभाओं में गली गली भ्रमण कर अपने पक्ष में मतदान करने अपील कर रहे हैं इसी तारतम्य में भाजपा प्रत्याशी बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की अगुवाई में श्री साहु ने बिरकोणा सेंदरी मदनपुर भरारी पौसरा परसदा खमतराई रानीगाव बैमा नगोई बहतरई बिजौर उर्तम परसाही सहित विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने अपील की इस दौरान श्री तोखन साहू ने कहा कि यह चुनाव भारत के भविष्य का चुनाव है मोदी जी भारत को 2047 तक भारत की विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है आज हम विश्व की पांचवी बड़ी अर्थ व्यवस्था बन गए हैं

2029 तक हम तीसरी बड़ी अर्थ व्यवस्था बनने जा रहे हैं मोदी जी ने भारत को विश्वशक्ति बनाने की दिशा में ऐतिहासिक फैसले लिए देश की सैन्य क्षमता को मजबूत किया उन्हे अत्याधुनिक हथियारों से सज्जित किया स्वदेशी हथियारों के निर्माण पर बल दिया दुश्मन देशों को अपनी नीति विश्व बिरादरी से अलग थलग कर उन्हे घुटनों पर ला दिया बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि अभी हाल ही में आपके समर्थन में बनी छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने सौ दिन के अल्प समय में ही चुनाव में किए अपने सभी बड़े वायदों को पूरा कर दिया किसानों को दो साल का बोनस 31 सौ रुपए में 21 क्विंटल धान की खरीदी महतारी वंदन योजना में प्रदेश की महिलाओं को उपहार देने का काम किया यह मोदी जी की गारंटी है मोदी है तो मुमकिन है यही नहीं आपके बेलतरा क्षेत्र में 300 करोड़ के कार्य स्वीकृत हुए श्री शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक किसान पुत्र को यहां से उम्मीदवार बनाया है जो आपकी सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे दूसरी ओर कांग्रेस ने एक ऐसे प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाया है जिनके नाम पर करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप है फैसला आपको करना है

प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भरपूर समर्थन दिया अब लोकसभा में आपका आशीर्वाद चाहिए इस अवसर पर विजयधर दीवान उमेश गौराहा विक्रम सिंह शंकर दयाल शुक्ला तिलक साहू निखिल केसरवानी राजेश सूर्यवंशी प्रणव समदरिया अनिल पाण्डे जनक देवांगन रामनिवास शास्त्री किशोर मंजारे राजेन्द्र साहू अनमोल झा शैलु गोरख कुंदन दीवान दिनेश सिंह हरबंश कस्तूरिया यश देवांगन आदित्य पाण्डे अंकुर सिंह पेशीराम जायसवाल नीरज पाण्डे शिवराज साहू सूरज तिवारी राज केवट पवन यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।