प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दुर्गेश डनसेना का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ

श्याम गुप्ता, हिमांशु चौहान, परमजीत सिंह भाटिया सहित प्रेस रिपोर्टर क्लब के पदाधिकारियों ने दी दुर्गेश डनसेना को जन्मदिवस की बधाई

रायपुर। प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता, जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान, उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भाटिया एवं लक्ष्मण गुप्ता ने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ के लोकप्रिय विधायक आदरणीय ओपी चौधरी के निज सहायक दुर्गेश डनसेना को उनके जन्मदिवस के अवसर पर पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के पदाधिकारियों ने दुर्गेश डनसेना के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि, यश, सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए कहा कि वे समाज, संगठन एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें तथा अपने कार्यों से लोगों का विश्वास और सम्मान अर्जित करते रहें।

प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार ने प्रभु श्री जगन्नाथ महाप्रभु एवं माँ भारती से प्रार्थना की कि दुर्गेश डनसेना का जीवन सदैव सुख, समृद्धि, सम्मान, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहे तथा वे समाज और राष्ट्रहित में अपनी सक्रिय एवं प्रेरणादायी भूमिका निभाते रहें।

अंत में प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार की ओर से दुर्गेश डनसेना जी को जन्मदिवस की पुनः हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। 🎉🎂💐🙏🚩

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *