


बिलासपुर जिला ओवरऑल बेसबॉल चैंपियन
26वीं संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (बेसबॉल बालक) का सफल आयोजन
दिनांक 06 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर में 26वीं संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता बेसबॉल बालक का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में बिलासपुर, मुंगेली, जी.पी.एम. (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही), कोरबा, सक्ती एवं सारंगढ़ सहित कुल छह जिलों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संयुक्त संचालक अश्वनी भारद्वाज के निर्देशानुसार एवं जीडी गर्ग के मार्गदर्शन में संभाग स्तरीय बेसबॉल 14,17/19 वर्ष बालक का सफलता पूर्वक संभाग स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हुआ।
14 वर्ष आयु वर्ग में खेले गए मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे—
- बिलासपुर ने सक्ती को 4-0 से पराजित किया।
- मुंगेली ने जी.पी.एम. को 3-2 से हराया।
- फाइनल मुकाबले में बिलासपुर ने मुंगेली को 5-0 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
17 वर्ष आयु वर्ग में बिलासपुर ने मुंगेली को 10-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
19 वर्ष आयु वर्ग में बिलासपुर ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 7-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बिलासपुर जिला ओवरऑल चैंपियन बना।
प्रतियोगिता का आयोजन खेल भावना, अनुशासन एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सभी खिलाड़ियों एवं अधिकारियों का सराहनीय सहयोग रहा। प्रतियोगिता के दौरान अख्तर खान, मुकेश कश्यप, गीता सिंह बनाफर,प्राची शर्मा, आकृति श्रीवास्तव,संदीप गहिरे ,अंकुर रजक नेहा यादव,आदि मौजूद थे
