भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन, बिलासपुर (भारतीय मजदूर संघ) के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह- 2024 का आयोजन आदर्श नगर,कुसमुंडा क्षेत्र में किया गया। जिसमें लगभग- 487 कोयला एवं अन्य क्षेत्रों में कार्यरत मातृशक्ति महिलाओं का तिलक, पुष्प एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।
भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन, बिलासपुर (बीएमएस) ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर मातृत्व शक्तियों के सम्मान में पार्षद कार्यालय के समीप,आदर्श नगर, कुसमुंडा क्षेत्र में महिला सम्मान समारोह का कार्यक्रम संपन्न किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजीव सिंह, महाप्रबंधक कुसमुंडा क्षेत्र, अति विशिष्ट अतिथि श्री राधेश्याम जायसवाल, मंत्री, बीएमएस (केंद्र) एवं चेयरमेन श्रमिक शिक्षा बोर्ड छत्तीसगढ़, विशिष्ट अतिथि श्री टिकेश्वर सिंह राठौर, अध्यक्ष- एबीकेएमएस एवं सदस्य- कल्याण मंडल कोल इंडिया, श्री नवरतन बरेठ, जिला मंत्री, बीएमएस, जिला कोरबा, कार्यक्रम के अध्यक्ष- श्री अश्वनी कुमार मिश्रा, संचालन- श्री अशोक कुमार सूर्यवंशी, महामंत्री, बीकेकेएमएस, बिलासपुर के अलावा कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा, दीपका क्षेत्र, केंद्रीय कर्मशाला कोरबा/गेवरा एवं मुख्यालय बिलासपुर के समस्त पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य तथा महिलाओं की प्रमुख उपस्थिति रही ।
कार्यक्रम का शुभारंभ नारी शक्तियों (महिलाओं) को तिलक लगाकर, अंग वस्त्र पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया तत्पश्चात संगठन की पदाधिकारी एवं उपस्थित मातृत्व शक्तियों के द्वारा भव्य रूप से आदर्श नगर कॉलोनी परिसर, कुसमुंडा में शोभायात्रा निकाली गई।


शोभा यात्रा के बाद कार्यक्रम स्थल पर भगवान विश्वकर्मा, भारत माता एवं श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वल, पुष्प अर्पित कर मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मंचस्थ अतिथियों का संगठन की ओर से पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। मंचस्थ अतिथियों द्वारा पूर्वोत्तर एवं वर्तमान में नारियों की दशा दिशा/शिक्षा/अधिकार/समाज एवं परिवार में नारी का योगदान/सम्मान/आदि बातों की जानकारी देते हुए देश के विकास एवं उन्नति में निरंतर उनके योगदान/महत्ता की जानकारी दी गई। साथ ही कुसमुंडा क्षेत्र के अन्य संगठन के लगभग 37 सदस्यों ने बीएमएस संगठन के श्रमिक क्षेत्र में कार्य/रीति नीति से प्रभावित होकर बीएमएस संगठन में प्रवेश लिए ।उन सभी सदस्यों का संगठन की ओर से अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। उक्त अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह में लगभग 615 संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं महिलाओं की उपस्थिति रही ।


कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष श्री अश्वनी कुमार मिश्रा द्वारा समस्त मंचस्थ अतिथि, उपस्थित मातृत्व शक्तियों एवं संगठन के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं का आभार धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा किए।
।।भारत माता की जय।।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।