मल्हार में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नवीन शाखा का शुभारंभ आज
दिनाँक 22/07/2026 को मल्हार में, जो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का एक प्रमुख ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थल है, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की 629वीं शाखा एवं बिलासपुर जिले की 37वीं शाखा का शुभारंभ किया गया | शाखा परिसर का उद्घाटन बैंक के माननीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार अरोरा सर द्वारा किया गया | उद्घाटन समारोह में अध्यक्ष महोदय के साथ , क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सुरेश कुमार सिंह राजपूत, कॉर्पोरेट ऑफिस से श्री श्रीनिवासन सर ,वरिष्ठ प्रबंधक परिचालन श्री दिनेश कुमार चौहान, सामान्य बैंकिंग प्रभारी श्री राहुल कुमार शर्मा, नवीन शाखा मल्हार के शाखा प्रबंधक श्री धीरज कुमार, कार्यालय सहायक श्री यश गुप्ता, मल्हार निवासी शिक्षक श्री शेष नारायण गुप्ता, श्री अवधेश कुमार, लक्ष्मी वस्त्रालय के संचालक श्री नरेन्द्र कुमार, श्री सत्य राय एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण जन उपस्थित रहे | उद्घाटन समारोह में अध्यक्ष महोदय द्वारा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बैंक के विभिन्न उत्पादों के बारे में बताया और बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए शाखा एक मील का पत्थर साबित होगी साथ ही साइबर सुरक्षा से सम्बंधित जानकारी भी दी गई और बताया गया कि कैसे जागरूक होकर साइबर अपराधों से बचा जा सकता है |

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *